Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एमिली इन पेरिस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|शृंखला का लोगो। एमिली इन पेरिस नेटफ्लिक्स के लिए बनाई गई एक अमेरिकी रूमानी कॉमेडी-ड्रामा टेलीविज़न शृंखला है।एमिली की कंफ्यूज्ड लव लाइफ का ड्रामा देखकर क्यों इरिटेट होने लगे हैं फैन्स, जानें ये 4 कारण https://www.livehindustan.com/lifestyle/story-emily-in-paris-season-3-why-people-find-emily-love-life-so-irritating-here-are-the-four-major-reasons-7534106.html 14 जुलाई 2024 हिन्दुस्तान लाइव hi इसे डेरेन स्टार द्वारा बनाया गया है। इस शृंखला में लिली कॉलिन्स ने महत्वाकांक्षी मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव एमिली कूपर की भूमिका निभाई है।नेटफ्लिक्स पर ये 5 रोमांटिक वेब सीरीज देखना ना भूलें https://www.herzindagi.com/hindi/tv-ott/netflix-top-five-romantic-web-series-article-236466 14 जुलाई 2024 HerZindagi 4 जुलाई 2023 hi वह एक अमेरिकी है जो एक फ्रांसीसी मार्केटिंग फर्म को अमेरिकी दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए पेरिस जाती है। पेरिस में, वह अपने काम, प्रेम जीवन और दोस्ती में चुनौतियों को दूर करने की कोशिश करती है।रणदीप हुड्डा की 'CAT' से लेकर 'खाकी' तक, ये हैं नेटफ्लिक्स की टॉप रैंकिंग वेब सीरीज https://www.jansatta.com/entertainment/from-randeep-hooda-cat-to-khakee-these-are-the-top-ranking-web-series-of-netflix/2607497/ 14 जुलाई 2024 जनसत्ता 13 जनवरी 2023 hi इस शृंखला में फिलीपीन लेरॉय-ब्यूलियू, एश्ली पार्क, लुकास ब्रावो, सैमुअल अर्नोल्ड, ब्रूनो गौरी, केमिली रज़ात, विलियम अबाडी और लुसिएन लैविस्काउंट भी हैं। यह शृंखला एमटीवी एंटरटेनमेंट स्टूडियो द्वारा निर्मित है। शुरुआत में इसे पैरामाउंट नेटवर्क के लिए विकसित किया गया था। फिल्मांकन अगस्त 2019 में इल-दा-फ़्रान्स और मुख्य रूप से पेरिस और उसके उपनगरों में शुरू हुआ। इसका पहला प्रसारण 2 अक्टूबर, 2020 को हुआ। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में सकारात्मक समीक्षा मिली। लेकिन इसकी पेरिस वासी और फ्रांसीसी लोगों को नकारात्मक रूप से स्टीरियोटाइप करने के लिए फ्रांस में आलोचना हुई। नवंबर 2020 में, नेटफ्लिक्स द्वारा इस शृंखला को दूसरे सीज़न के लिए नवीनीकृत किया गया। उसका प्रसारण 22 दिसंबर, 2021 को हुआ।This Week Ott Release: 'अतरंगी रे' से सलमान की 'अंतिम' तक, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये शानदार फिल्में https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/web-series/john-abraham-satyamev-jayate-2-to-emily-in-paris-season-two-this-week-ott-film-web-series-release?pageId=3 14 जुलाई 2024 अमर उजाला hi तीसरे सीज़न का प्रसारण 21 दिसंबर, 2022 को हुआ।Emily In Paris Review : ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर है 'एमिली इन पेरिस', पढ़ें पूरा रिव्यू https://www.tv9hindi.com/entertainment/movie-reviews/emily-in-paris-read-lily-collins-netflix-web-series-full-review-in-hindi-au98-1623423.html 14 जुलाई 2024 TV9 भारतवर्ष 23 दिसम्बर 2022 hi चौथे सीज़न का प्रीमियर दो भागों में होना तय है; पहला प्रसारण 15 अगस्त, 2024 को और उसके बाद दूसरा 12 सितंबर, 2024 को होगा। सन्दर्भ श्रेणी:अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ श्रेणी:नेटफ्लिक्स के कार्यक्रम