411 REFERENCE · Wikipedia
कार्यवृत्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किसी बैठक की चर्चा का या किसी सुनवाई का तात्कालिक लिखित विवरण कार्यवृत्त (Minutes, या protocols) कहलाता है। कार्यवृत्त से बैठक में हुए कार्यकलापों का एक सार मिल जाता है। इसमें मुख्यतया मिटींग के कारण, उपस्थित लोगो की सूची, प्रतिभागियो द्वारा की गई विषय से संबंधित कोई टिप्पणी,इसका जवाब या निर्णय आदि होते है। मिटींग मिनिट्स टाइपिस्ट या कोर्ट रिर्काडर मिटींग के दौरान बनाता हैं वह इसे शॉर्टहैण्ड लिपि में लिखता है फिर उससे मिनिट्स तैयार करता है इसके बाद वह इसे प्रतिभागी को दे देता है । इसके अलावा मिनिट्स ऑडियो रिकोर्डेड, विडियो रिकोर्डेड, या एक समूह के द्वारा या किसी सचिव के द्वारा भी रिकोर्डेड किये जा सकते है । कई सरकारी ऐजेन्सिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से मिनट्स लेती है और बाद में सही समय पर तैयार कर लेती हैं।
इन्हें भी देखें
बैठक
कार्यसूची
श्रेणी:संसदीय प्रक्रिया
श्रेणी:बैठक