411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तरकिरीट तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तरकिरीट तारामंडल Corona Borealis CrB Corona Borealis IAU.svg 15 16 03.8205–16 25 07.1526Corona Borealis, constellation boundary The Constellations International Astronomical Union http://www.iau.org/public/constellations/#crb 27 February 2014 https://web.archive.org/web/20130605024208/http://www.iau.org/public/constellations/#crb 5 जून 2013 dead 39.7117195–25.5380573 179 73rd 8 24 5 1 0 α CrB 2.21 HD 144579 47.36 14.52Validation of the new Hipparcos reduction http://www.aanda.org/index.php?option=com_article&access=bibcode&Itemid=129&bibcode=2007A%2526A...474..653VFUL van Leeuwen F. Astronomy and Astrophysics 474 2 653–664 2007 0708.1752 2007A&A...474..653V 10.1051/0004-6361:20078357 7 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20191207150403/http://www.aanda.org/index.php?option=com_article&access=bibcode&Itemid=129&bibcode=2007A%2526A...474..653VFUL 7 दिसंबर 2019 live Vizier catalog entry https://web.archive.org/web/20160304204702/http://webviz.u-strasbg.fr/viz-bin/VizieR-5?-ref=VIZ554676b338a2&-out.add=.&-source=I%2F311%2Fhip2&recno=78518 4 मार्च 2016 0 None पहलवान तारामंडल (Hercules)
ग्वाला तारामंडल (Boötes)
सर्प तारामंडल (Serpens)
90 50 July
उत्तरकिरीट या कोरोना बोरिऐलिस खगोलीय गोले के उत्तरी भाग में स्थित एक छोटा-सा तारामंडल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने अपनी ४८ तारामंडलों की सूची में इसे शामिल किया था और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है।
अन्य भाषाओं में
उत्तरकिरीट तारामंडल को अंग्रेज़ी में "कोरोना बोरिऐलिस" (Corona Borealis) कहते हैं, जो लातिनी भाषा से लिया गया है। इसका लातिनी में अर्थ "उत्तर का मुकुट" है क्योंकि इसके मुख्य तारे एक किरीट जैसे अर्ध-चक्र की आकृति बनाते हैं। इसे फ़ारसी में भी "ताज-ए-शुमाली" (ur تاج شمالی) कहते हैं, जिसका अर्थ भी "शुमाल (उत्तर) का ताज" है।
तारे
उत्तरकिरीट तारामंडल में २४ तारें हैं जिन्हें बायर नाम दिए जा चुके हैं, जिनमें से अगस्त २०११ तक ३ के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए थे। इस तारामंडल में कोई भी तारा २ खगोलीय मैग्नीट्यूड से अधिक चमक नहीं रखता। याद रहे कि मैग्नीट्यूड की संख्या जितनी ज़्यादा होती है तारे की रौशनी उतनी ही कम होती है। इसके कुछ मुख्य तारे और अन्य खगोलीय वस्तुएँ इस प्रकार हैं:The Practical Astronomer DK Publishing Penguin, 2010 9780756673246 http://books.google.com/books?id=K_8ZiO30VKoC
अल्फ़ा उत्तरकिरीट - इस तारे का बायर नाम "अल्फ़ा कोरोनाए बोरिऐलिस" (α CrB या α Coronae Borealis) है, लेकिन इसे ऐल्फ़ॅक्का (Alphecca) और जॅम्मा (Gemma) भी कहा जाता है। यह वास्तव में दो मुख्य अनुक्रम तारों का एक द्वितारा है।
बेटा उत्तरकिरीट - इस तारे का बायर नाम "बेटा कोरोनाए बोरिऐलिस" (β CrB या β Coronae Borealis) है, लेकिन इसे नूसाकान (Nusakan) भी कहा जाता है। यह भी दूरबीन से देखने पर एक द्वितारा ही ज्ञात होता है।
टी उत्तरकिरीट - इस तारे का बायर नाम "टी कोरोनाए बोरिऐलिस" (T CrB या T Coronae Borealis) है, लेकिन इसे "ब्लेज़ स्टार" (Blaze Star) भी कहा जाता है। यह एक बार-बार फटने वाला नोवा है जिस से यह तारा समय-समय पर एकदम से तीव्रता से प्रज्वलित हो उठता है और फिर शांत हो जाता है।
एबॅल २०६५ (Abell 2065) - यह एक ४०० से अधिक आकाशगंगाओं का गुच्छा है लेकिन यह सभी पृथ्वी से बहुत धुंधली नज़र आती हैं। इनमें से सब से रोशन आकाशगंगा की चमक १६वीं मैग्नीट्यूड की है।
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
द्वितारा
मुख्य अनुक्रम
तारामंडल
सन्दर्भ
*
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना