411 REFERENCE · Wikipedia
मरीना आब्रमोविक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार
श्रीमती मरीना आब्रमोविक विश्व-प्रसिद्ध प्रदर्शन कलाकार हैं, जिन्हें "प्रदर्शन कला की मातामही" के रूप में जाना जाता है। वे मूलत: सर्बिया देश से हैं, परंतु वर्त्तमान में वे अमेरिका के न्यूयॉर्क नगर में रहती हैं। इनकी कला का उद्देश्य कलाकार और दर्शकों के बीच के सम्बन्ध, मानव देह की सीमा, एवं मन की संभावनाओं का समन्वेषण करना है।
मरीना देवी का जन्म शक १८६८ में बेलग्रेड नगर में हुआ। द्वितीय विश्व युद्ध में नायकत्व के लिए उनके माता-पिता को यूगोस्लाविया शासन ने "राष्ट्रनायक" के पदवी से सम्मानित किया।https://www.theguardian.com/artanddesign/2010/oct/03/interview-marina-abramovic-performance-artist Interview: Marina Abramović 5 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161105022131/https://www.theguardian.com/artanddesign/2010/oct/03/interview-marina-abramovic-performance-artist 5 नवंबर 2016 live शक १८९४ में मरीना देवी ने क्रोएशिया की ललित कला अकादमी से स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी की। तत्पश्चात वे एम्स्टर्डम में बस गईं। शक १८६९ में उन्होंने एडिनबर्ग नगर में उनकी पहली कला प्रदर्शनी लगी।http://www.medienkunstnetz.de/works/rhythm-10-2/ Marina Abramovic 5 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161201193401/http://www.medienkunstnetz.de/works/rhythm-10-2/ 1 दिसंबर 2016 live अगले पाँच दशकों में उनकी कला को विश्वभर में सराहा गया। शक १९१९ में उन्हें स्वर्णसिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।http://www.labiennale.org/en/art/history/premi.html?back=true 1986 5 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161220162715/http://www.labiennale.org/en/art/history/premi.html?back=true 20 दिसंबर 2016 live शक १९२५ में अंतरराष्ट्रीय कला आलोचक सभा ने उनके प्रदर्शनी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। शक १९३१ में प्लायमाउथ विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद कला डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।https://www.myscience.org.uk/wire/university_of_plymouth_unveils_2009_honorary_degree_awards-2009-Plymouth University of Plymouth unveils 2009 Honorary Degree Awards 5 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20170310105713/https://www.myscience.org.uk/wire/university_of_plymouth_unveils_2009_honorary_degree_awards-2009-Plymouth 10 मार्च 2017 dead
संदर्भ सूची
श्रेणी:कलाकार
श्रेणी:1946 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग