Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमेरिकी सांकेतिक भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमेरिकी सांकेतिक भाषा (American Sign Language, ASL) संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के अनेक बधिर तथा कम सुनने वाले लोगों द्वारा प्रयुक्त एक प्राकृतिक सांकेतिक भाषा हैhttps://www.ethnologue.com/language/ase/ American Sign Language। यह अंग्रेज़ी का सांकेतिक रूप या अंग्रेज़ी के शब्दों को हाथों के संकेतों में बदलने की प्रणाली नहीं है, बल्कि अपनी स्वतंत्र व्याकरण, शब्द-रचना, वाक्य-विन्यास और अर्थ-व्यवस्था वाली पूर्ण भाषा है। ASL मुख्यतः हाथों की गति, हाथों के आकार और स्थिति तथा चेहरे और शरीर की अभिव्यक्तियों के माध्यम से व्यक्त होती है। अमेरिकी सांकेतिक भाषा कोई सार्वभौमिक सांकेतिक भाषा नहीं है। विश्व के विभिन्न देशों और क्षेत्रों में अलग-अलग सांकेतिक भाषाएँ विकसित हुई हैं। उदाहरण के लिए, ब्रिटिश सांकेतिक भाषा (BSL) और ASL दो अलग-अलग भाषाएँ हैं। इसी प्रकार, आधुनिक ASL और फ्रांसीसी सांकेतिक भाषा (LSF) भी अलग-अलग भाषाएँ हैं, यद्यपि दोनों के बीच ऐतिहासिक संबंध है। यहां तक कि अब भारतीय सांकेतिक भाषा भी विकसित हो चुकी है। संदर्भ श्रेणी:सांकेतिक भाषा श्रेणी:भारतीय सांकेतिक भाषा श्रेणी:ब्रिटिश सांकेतिक भाषा श्रेणी:भाषा-विज्ञान