411 REFERENCE · Wikipedia
हल्ला बोल अभियान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2021
हल्ला बोल 1994 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमन्त्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा दो हिन्दी समाचार पत्रों, दैनिक जागरण और अमर उजाला के विरुद्ध आरम्भ किया गया एक अभियान था। दैनिक जागरण और अमर उजाला, दोनों के पाठकों की संख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के लगभग 70 प्रतिशत है। समाचार पत्रों ने पहाड़ियों (अब उत्तराखण्ड) में आरक्षण विरोधी आन्दोलन के उत्तर में सरकार के विरुद्ध अपना अभियान तेज कर दिया।
दो समाचार पत्र बेचने वाले फेरीवालों और न्यूज एजेण्टों पर दल के कार्यकर्ताओं ने आक्रमण किया। दोनों समाचार पत्रों के पत्रकारों को पीटा गया। दैनिक जागरण ले जा रहे वाहनों को रास्ते में ही जला दिया गया। अमर उजाला के सम्पादक के घर पर आक्रमण किया गया। समाचार पत्रों के विज्ञापन बन्द कर दिये गये। समाचार पत्रों की हजारों प्रतियाँ जला दी गयी। राज्य सरकार ने समाचार पत्रों में सरकारी विज्ञापन जारी करने पर भी रोक लगा दी थी।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश की राजनीति
श्रेणी:उत्तर प्रदेश की राजनीति
श्रेणी:भारत में अभिवेचन