411 REFERENCE · Wikipedia
किज़िल गुफ़ाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किज़िल गुफाएँ (उईग़ुर: قىزىل مىڭ ئۆي, अंग्रेज़ी: Kizil Caves) या क़िज़िल गुफाएँ (Qizil Caves) जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित शिंजियांग प्रान्त में एक बौद्ध गुफ़ाओं का समूह है जहाँ प्राचीनकाल में तारिम द्रोणी में तुषारी लोगों और बौद्ध धर्म से सम्बन्धित चित्र, मूर्तियाँ, लिखाईयाँ व अन्य पुरातन चीज़ें मिली हैं। यह गुफाएँ शिंजियांग प्रान्त के आक़्सू विभाग के बाईचेंग ज़िले में मुज़ात नदी के उत्तरी किनारे पर कूचा से ६५ किमी दूर स्थित हैं। यह इलाक़ा ऐतिहासिक रेशम मार्ग पर स्थित हुआ करता था और तीसरी से आठवी शताब्दी ईसवी के बीच विकसित हुआ।
== किज़िल गुफाओं के कुछ चित्र ==
== इन्हें भी देखें ==
कूचा राज्य
तुषारी लोग
== सन्दर्भ ==