411 REFERENCE · Wikipedia
नगेंद्रनाथ वसु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नगेन्द्रनाथ बसु নগেন্দ্রনাথ বসু bn Nagendranath Basu (b.1866)- নগেন্দ্রনাথ বসু.png नगेन्द्रनाथ बसु (1930 के दशक या 1940 के दशक के आरम्भिक काल का चित्र) 1866 07 06 y महेश गाँव, हुगली, बंगाल yes 1938 10 11 1866 07 06 कोलकाता, बंगाल ·विश्वकोशकार·पुरातात्विक·इतिहासकार शब्देन्दु महाकोश (1884)बांग्ला बिश्वकोश (1885)उत्तरारहिया कायस्थ काण्ड (1910) बंगेर जातीय इतिहास (1911)
नगेन्द्रनाथ बसु (6 जुलाई 1866-1938) बांग्ला भाषा के ज्ञानकोशकार थे। वे पुरातत्वविद, राष्ट्रवादी सामाजिक इतिहासकार तथा लेखक भी थे।Bhowmik, Dulal. "Basu, Nagendranath"Majumdar, Rochona (November 2004). "Looking for Brides and Grooms: Ghataks, Matrimnials, and the Marriage Market in Colonial Calcutts, circa 1875–1940". The Journal of Asian Studies. 63 (4): 911–935. doi:10.1017/S0021911804002360. ISSN 1752-0401. JSTOR 4133195. उनके द्वारा सम्पादित बंगला विश्वकोश ही भारतीय भाषाओं से प्रणीत प्रथम आधुनिक विश्वकोश है। यह सन् 1911 में 22 खंडों में प्रकाशित हुआ।
अंगूठाकार|नगेन्द्रनाथ वसु का नामपट्ट
right|thumb|300px|नगेन्द्रनाथ वसु का घर
नगेन्द्रनाथ वसु ने ही अनेक हिंदी विद्वानों के सहयोग से बंगला विश्वकोश का हिन्दी रूपान्तर 'हिंदी विश्वकोश' की रचना की जो सन् 1916 से 1932 के मध्य 25 खण्डों में प्रकाशित हुआ।
उनका जन्म महेश नामक गाँव में हुआ था जो पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में है। वे आषुतोष देव की बहन तारिणी के प्रपौत्र थे।Chakravarty, Ishita (1 October 2019). "Owners, creditors and traders: Women in late colonial Calcutta". The Indian Economic & Social History Review. 56 (4): 427–456. doi:10.1177/0019464619873800. ISSN 0019-4646. कम आयु में ही उन्होने कविता एवं उपन्यास लिखना शुरू कर दिया था किन्तु शीघ्र वे सम्पादन कार्य में लग गए। 'तपस्विनी' तथा 'भारत' नामक दो मासिक पत्रिकाओं का उन्होने सम्पादन किया।
उन्हें "रायसाहेब" और "प्राच्यविद्यामहार्णव" की उपाधियों से विभूषित किया गया। १७ मार्च १९१५ को कोलकाता महानगर पालिका ने उनके आवस वाली गली का नामकरण " विश्वकोश मार्ग" कर दिया।
कृतियाँ
1884 में उन्होने 'शब्देन्दु महाकोश' नामक बांग्ला-अंग्रेजी शब्दकोश प्रकाशित किया। उनका बांग्ला विश्वकोश अपने समय का बांग्ला का सर्वाधिक पूर्ण विश्वकोश था। Datta, Amaresh (1988). Encyclopaedia of Indian Literature https://web.archive.org/web/20180629155517/https://books.google.co.in/books?id=zB4n3MVozbUC 29 जून 2018 : Devraj to Jyoti. Sahitya Akademi. p. 1162. ISBN 978-81-260-1194-0. इसके प्रकाशन के परिणामस्वरूप उनकी ख्याति दूर-दूर तक फैल गयी।Bhowmik, Dulal. "Basu, Nagendranath" https://web.archive.org/web/20181118081647/http://en.banglapedia.org/index.php?title=Basu,_Nagendranath 18 नवंबर 2018 . Banglapedia.
दो विशालकाय विश्वकोश के अतिरिक्त उन्होने निम्नलिखित पुस्तकों की भी रचना की-
बंगेर जातीय इतिहास (कई भागों में)
कायस्थेर वर्णपरिचय
शून्यपुराण
आर्कियोलोजिकल सर्वे ऑफ मयूरभंज
मॉडर्न बुधिज्म ऐण्ड इट्स फ्फॉलोवर्स इन ओरिसा
सोसल हिस्ट्री ऑफ कामरूप
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
बंगला विश्वकोश
हिन्दी विश्वकोश
बाहरी कड़ियाँ
नगेन्द्रनाथ बसु (बांग्लापेडिया, अंग्रेजी में)
श्रेणी:ज्ञानकोषकार
श्रेणी:बंगला भाषा
श्रेणी:हिंदी विश्वकोश