Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ट्राँसफॉर्मर्स प्राइम बीस्ट हंटर्स: प्रेडाकॉन्स का उदय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डुआने कैपिज़ी मार्शा ग्रिफिन स्टीवन मेल्चिंग विंटन हेक स्कूटर टिडवेल टॉड वाटरमैन पीटर कुलेन जॉन नोबल फ्रैंक वेल्कर नोलन नॉर्थ दारान नॉरिस स्टीव ब्लम केविन माइकल रिचर्डसन डेविड सोबोलोव सुमाली मोंटानो विल फ्रिडल जेफरी कॉम्ब्स माइकल आयरनसाइड जेम्स होरान पीटर मेन्सा ब्रायन टाईलर अमेरिका अंग्रेजी एलेक्स कर्ट्ज़मैन रॉबर्टो ओरसी 65 मिनट हासब्रो स्टूडियो के/ओ पेपर प्रोडक्ट्स पॉलीगॉन पिक्चर्स डार्बी पॉप प्रोडक्शंस 2013 10 04 ट्रांसफॉर्मर्स प्राइम बीस्ट हंटर्स: प्रेडाकन्स राइजिंग 2013 की अमेरिकी कंप्यूटर-एनिमेटेड एक्शन एडवेंचर टेलीविजन फिल्म है जो ट्राँसफॉर्मर्स: प्राइम टेलीविजन श्रृंखला का समापन करती है। इसे पहली बार 4 अक्टूबर, 2013 को हब नेटवर्क पर प्रसारित किया गया था। कहानी में, पृथ्वी पर ऑटोबॉट्स की जीत के बाद, यूनिक्रॉन ने साइबर्ट्रॉन को नष्ट करने के इरादे से मेगेट्रॉन के शरीर पर कब्जा किया, जिससे ऑटोबॉट्स, डीसेप्टिकॉन और प्रेडाकॉन्स को इसका मुकाबला करने के लिए एक अप्रत्याशित गठबंधन बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।https://ew.com/article/2013/09/17/transformers-prime-beast-hunters-predacons-rising-trailer/ 'Transformers Prime Beast Hunters: Predacons Rising': See the trailer Entertainment Weekly Hillary Busis September 17, 2013 July 4, 2021 9 जुलाई 2021 https://web.archive.org/web/20210709183217/https://ew.com/article/2013/09/17/transformers-prime-beast-hunters-predacons-rising-trailer/ deadhttps://www.commonsensemedia.org/movie-reviews/transformers-prime-beast-hunters-predacons-rising Transformers Prime Beast Hunters: Predacons Rising - Movie Review November 12, 2013 www.commonsensemedia.org कहानी मेगेट्रॉन के निधन और साइबर्ट्रॉन की बहाली के कुछ ही समय बाद, ऑटोबोट्स ऑप्टिमस प्राइम बम्बलबी को एक योद्धा के रूप सम्मानित करता है। ऑप्टिमस और व्हीलजैक, साइबर्ट्रोनियन जीवन के स्रोत, ऑलस्पार्क को खोजने के लिए एक यात्रा पर निकलते हैं, और अन्य ऑटोबॉट्स को लापता डिसेप्टिकॉन शॉकवेव और स्टार्सक्रीम की तलाश में छोड़ देते हैं। इस बीच, पृथ्वी के महासागर के तल पर, मृत मेगेट्रॉन शरीर में यूनिक्रॉन प्रवेश कर उसे अपने वक्ष में कर लेता हैं और साइबरट्रॉन को नष्ट करने के इरादे से उसे वहाँ ले जाता है। शॉकवेव और स्टार्सक्रीम की खोज करते समय, अल्ट्रा मैग्नस और स्मोकस्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए प्रेडाकॉन, स्काईलिंक्स और डार्कस्टील द्वारा हमला किया जाता है, जिससे रैचेट मदद व इलाज के लिए साइबरट्रॉन लौटना पड़ता हैं। बम्बलबी, स्मोकस्क्रीन, बल्कहेड और आर्सी नए प्रेडाकन्स को खोजने के प्रयास में प्रीडेकिंग का पता लगाते हैं, लेकिन प्रीडेकिंग उनकी मदद करने से इनकार कर देता है। बम्बलबी की टीम कैद में बंद नॉक आउट के सुझाव पर केऔन में मेगेट्रॉन के पुराने किले की ओर जाने के बाद, यूनिक्रॉन से सामना करते है; लेकिन युद्ध करने में मात खाने के चलते वहाँ से भागना पड़ता है। इस बीच, थीटा स्कॉर्पियो क्षुद्रग्रह बेल्ट में, ऑप्टिमस और व्हीलजैक को ऑलस्पार्क का कंटेनर मिलता है। आने वाले प्लाज़्मा तूफान के बावजूद, जिसने व्हीलजैक के जहाज को नुकसान होता है, ऑप्टिमस कंटेनर को पुनः कर साइबर्ट्रॉन पर लौट आता है। लड़ाई में अल्ट्रा मैग्नस के घायल होने और ऑप्टिमस के उनके साथ न होने के कारण, बम्बलबी ऑटोबोट्स का अस्थायी नेतृत्व ग्रहण करता है। प्रीडेकिंग स्काईलिनक्स और डार्कस्टील की खोज शुरू करता है, लेकिन इसके बजाय यूनिक्रॉन से आमना सामना होता है। उसे आसानी से हराने के बाद, यूनिक्रॉन का सामना शॉकवेव, स्टार्सक्रीम, डार्कस्टील और स्काईलिनक्स से होता है जो एक विशाल प्रेडाकॉन कब्रिस्तान से हड्डियाँ इकट्ठा कर रहे होते है। यूनिक्रॉन ने स्काईलिंक्स और डार्कस्टील पर कब्ज़ा कर प्राचीन मृतकों टेररकोन में पुनर्जीवित करता हैं; स्टार्सक्रीम भाग जाता है और शॉकवेव को टेररकॉन्स द्वारा मार दिया जाता है (जो की ऐसा प्रतीत होता हैं)। यूनिक्रॉन अपने प्रेत की सेना के साथ "वेल ऑफ़ ऑल स्पार्क्स" की ओर बढ़ता हैं जिसे रोकने के लिए ऑटोबोट्स तैयारी करते हैं; जबकि रैचेट अल्ट्रा मैग्नस के साथ पीछे रहता है। स्टार्सक्रीम नेमसिस पर चढ़ जाता है और नॉक आउट और बंदी वाहन सैनिकों को मुक्त कर देता है, लेकिन इससे पहले कि वह जहाज की कमान संभाल सके और साइबर्ट्रॉन से भाग सके, नॉक आउट स्टार्सक्रीम को निरस्त कर अक्षम कर देता है। प्रीडेकिंग स्काईलिनक्स और डार्कस्टील को प्रेडाकॉन कब्रिस्तान में पाता है; और परिणामी हमले में घायल शॉकवेव द्वारा बाधित कर सुझाव देता है कि वे ऑटोबोट्स की सहायता करते हैं। ऑलस्पार्क के कुएं पर यूनिक्रॉन की मृत सेना का सामना नेमेसिस और प्रेडाकन्स से होता है, लेकिन जहाज को मार गिराया जाता है और स्टार्सक्रीम बच निकल जाता है। ऑप्टिमस और व्हीलजैक वापस लौटते हैं जिसमे यूनिक्रॉन व्हीलजैक के जहाज को मार गिराता है; ऑप्टिमस को हरा कर ऑलस्पार्क के कंटेनर को हथिया लेता है। हालाँकि, उसके एंटी-स्पार्क को खाली कंटेनर में खींच लिया जाता है, जिससे वह हमेशा के लिए सील हो जाता है। टेररकोन विघटित हो जाते है और मेगेट्रॉन जीवित हो कर उसके सम्मोहन के मुक्त होता है। इन सब प्रक्रिया से उसका हृदय परिवर्तन होता है, और डिसेप्टिकॉन गट को निरस्त घोषित केर नए सिरे से शुरुआत करने के लिए निकल जाता है। स्टार्सक्रीम डिसेप्टिकॉन की कमान अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है लेकिन उसका सामना प्रतिशोधी प्रीडेकिंग, स्काईलिनक्स और डार्कस्टील से होता है। ऑप्टिमस खुलासा करता है कि उसने ऑलस्पार्क को अपने भीतर नेतृत्व के मैट्रिक्स में खाली कर दिया है, जिसके चलते अब उसे अलग नहीं किया जा सकता है और साइबरट्रॉन में जीवन बहाल करने के लिए उसे खुद का बलिदान देना अनिवार्य है। ऑटोबोट्स उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऑप्टिमस समझता है कि मैट्रिक्स को दोबारा बहाल नहीं किया जा सकता है, और साइबरट्रॉन के भविष्य और उसकी सुरक्षा का जिम्मा देता है। उसकी साक्षी में बाकी बचे सभी ट्रांसफोरमर शपथ लेते है जिसके बाद ऑप्टिमस उस कुएं में प्रवेश कर मूल कोर से जुड़ जाता है; उसके स्पार्क के मृत और अजन्मे ट्रांसफार्मर से लाखों चिंगारियां निकलती हैं। उस चिंगारियों में ऑप्टिमस की चिंगारी भी बाहर निकलती है, जो वहाँ पर मौजूद सभी को एक आखिरी बार देख कर आकाश में विलीन हो जाती हैं। जाते हुए, एक आखिरी संदेश उसकी आवाज मे गूँजती है, जो की उसके बलिदान को एक व्यक्तिव का अंत नहीं, बालके भविष के नए युग का प्रारंभ बताती है। सन्दर्भ श्रेणी:ट्राँसफॉर्मर्स श्रेणी:ट्राँसफॉर्मर्स (फिल्में) श्रेणी:ट्राँसफॉर्मर्स (ऐनिमेटेड फिल्में)