Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सच की दीवार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सच की दीवार (पंजाबी: ਸੱਚ ਦੀ ਕੰਧ, सच्च दी कंध) १९८४ के सिख विरोधी दंगों के दौरान मारे गए सिखों के लिए नई दिल्ली, भारत में एक स्मारक है। स्मारक भारत की संसद के पास गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब परिसर में लुटियंस दिल्ली में स्थित है। जून २०१३ में आधारशिला रखी गई थी, नवंबर २०१४ में निर्माण कार्य शुरू हुआ और १५ जनवरी २०१७ को स्मारक का उद्घाटन किया गया। स्मारक परिसर को सिख नरसंहार स्मारक के रूप में भी जाना जाता है। इसे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत बनाया गया है। लम्बी प्रतीक्षा के बाद साढ़े तीन साल की कड़ी मेहनत और ₹२.२५ करोड़ की लागत के बाद गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब परिसर में १९८४ के सिख नरसंहार के स्मारक "सच की दीवार" को मानवता को समर्पित किया गया। इससे पहले दिल्ली में इंदिरा गांधी के तीन स्मारक थे, जबकि नरसंहार में मारे गए सिखों का कोई स्मारक नहीं था। त्रिलोकपुरी दंगों में सिखों की हत्या करने के दोष में ८८ आरोपियों को ३ से ५ साल की सजा सुनाई गई थी। नामों में दंगों के दौरान मारे गए सिख सैनिकों और दंगों के दौरान सिखों को बचाने के लिए मारे गए हिंदू और मुसलमान समुदाय के तीन लोगों के नाम शामिल हैं। ये दंगे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के थे। सच की दीवार में घृणित अपराधों में दुनिया भर में मारे गए सभी सिखों के नाम भी सूचीबद्ध हैं, चाहे वो अमेरिका और कनाडा के उत्तरी अमेरिकी देशों में हों, जिनमें मिल्वौकी में ओक क्रीक गुरुद्वारे में मारे गए लोग शामिल हैं, या फिर वो अफगानिस्तान में हो। इसमें चित्तिसिंहपुरा नरसंहार जैसी घटनाओं में मारे गए सिखों के नाम भी शामिल हैं। == संदर्भ == == आगे की पढाई == "Plaques blaming Indira Gandhi, Rajiv Gandhi for 1984 Sikh riots at Delhi memorial". DNA India. 2017-01-15. {{cite web}}: Unknown parameter |authors= ignored (help) "1984 anti-Sikh riot killing memorial: NDMC warns of action against DSGMC". The Economic Times. PTI. 12 June 2013. अभिगमन तिथि: 2021-09-24. साँचा:Delhi landmarks