411 REFERENCE · Wikipedia
जकार्ता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जकार्ता Jakarta जकार्ता विशेष राजधानी क्षेत्र विशेष राजधानी क्षेत्र From top, left to right: Jakarta Old Town, Hotel Indonesia Roundabout, Jakarta Skyline, Gelora Bung Karno Stadium, Taman Mini Indonesia Indah, Monumen Nasional, Merdeka Palace, Istiqlal Mosque and Jakarta Cathedral Flag of Jakarta (vectorised).svg Jaya Raya(विजयी एवं महान) Indonesia Java#Indonesia right Location in Java and Indonesia 6 12 S 106 49 E region:ID देश Indonesia इंडोनेशिया बसावट 400 ई.पू. स्थापना 22 जून 1527154 बटैविया 30 मई 1619 Special administrative area राज्यपाल तेगुह सेत्याबुदि 660.982 7076.31 इंडोनेशिया में 34वाँ 8 11350328 2023 https://en.m.wikipedia.org/wiki/Jakarta#cite_note-7 17000 32594159 4600 इंडोनेशिया में 6वीं जकार्ती 10110–14540, 19110–19130 (+62) 21 B मानव विकास सूचकांक 0.792 (Darkgreen High) माविसू रैंक 1st (2016) jakarta.go.id शहर 4 मार्च 1621 पश्चिमी इंडोनेशियाई समय +7 GDP PPP (2016) $438.7 billionhttps://www.bps.go.id/index.php/publikasi/4238 https://wayback.archive-it.org/all/20161113201922/http://www.bps.go.id/index.php/publikasi/4238 dead 13 November 2016 Statistik Indonesia 2016 2016 Badan Pusat Statistik Jakarta id PDF 2017-06-30 dmy-all +Jakarta Logo.svg वर्डमार्क 110px पहला ज़िक्र 358 ई.पू. 28 अगस्त 1961 प्रांत क्षेत्र जावा 3546 10000 35386000
जकार्ता (id Jakarta; संस्कृत जयकर्ता सेJakarta 2025-10-31 https://en.wiktionary.org/w/index.php?title=Jakarta&oldid=87786232 Wiktionary, the free dictionary en 2025-12-30) इंडोनेशिया की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। इसका पुरा नाम विशेष राजधानी क्षेत्र जकार्ता है। जकार्ता जावा के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 661 कि.मी. है। जकार्ता देश का आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक केंद्र है। जकार्ता जनसँख्या के मामले में इंडोनेशिया एवं दक्षिण-पूर्वी एशिया में प्रथम एवं विश्व में दसवें स्थान पर है। जकार्ता की स्थापना चौथी शताब्दी में हुई और यह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक बंदरगाह गया। जकार्ता डच ईस्ट इंडीज़ की राजधानी था और १९४५ में स्वतंत्रता मिलने के बाद भी यह इंडोनेशिया की राजधानी बना रहा।
प्रशासन
अधिकारिक रूप से, जकार्ता एक नगर नहीं, एक प्रान्त है, जिसे इंडोनेशिया की राजधानी होने का विशेष दर्जा प्राप्त है। यहाँ महापौर के स्थान पर राज्यपाल होते हैं। जकार्ता को कई उपक्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिनके अपने प्रशासनिक तंत्र हैं।
जकार्ता को पांच कोटा अथवा कोटामाद्य (नगरपालिका) में विभाजित किया गया है, जिनके अध्यक्ष महापौर होते हैं।
जकार्ता की पांच नगरपालिकाएं:
मध्य जकार्ता
पश्चिमी जकार्ता
दक्षिणी जकार्ता
पूर्वी जकार्ता
उत्तरी जकार्ता
अर्थव्यवस्था
इंडोनेशिया आसियान की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जकार्ता इंडोनेशियाई द्वीपसमूह का आर्थिक केंद्र है। 2021 में जकार्ता का नाममात्र जीडीपी 203.702 बिलियन अमेरिकी डॉलर और पीपीपी जीडीपी 602.946 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो इंडोनेशिया के जीडीपी का लगभग 17% है।Hilal Adam Syaiful Lisna Vera 2019-07-01 Pengaruh Dwelling Time pada Penerimaan Pajak Impor di Indonesia https://doi.org/10.21002/jepi.2019.09 Jurnal Ekonomi dan Pembangunan Indonesia 19 2 147–159 10.21002/jepi.2019.09 1411-5212सीईओवर्ल्ड पत्रिका द्वारा 2020 में आर्थिक प्रभाव सूचकांक के शहरों की सूची में जकार्ता को 21वां स्थान दिया गया था।2020-06-02 WORLD SCIENTIFIC PRODUCTION ON COVID-19: ANALYSIS OF THE PERIOD FEBRUARY-MARCH, 2020 https://doi.org/10.31838/jcr.07.09.11 Journal of critical reviews 7 09 10.31838/jcr.07.09.11 2394-5125जापान सेंटर फॉर इकोनॉमिक रिसर्च के अनुसार, जकार्ता की प्रति व्यक्ति जीआरपी 2030 में 77 शहरों में 28वें स्थान पर होगी, जो 2015 में 41वें स्थान पर थी, जो दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे अधिक है।2019-09-03 September 2017–December 2018 https://doi.org/10.1002/9781119603672.ch6 Japanese Equities 145–164 10.1002/9781119603672.ch6
जकार्ता की अर्थव्यवस्था वित्तीय सेवाओं, व्यापार और विनिर्माण पर आश्रित है। यहाँ के उद्योगों में इलेक्ट्रानिक, ऑटोमोटिव, रसायन, यांत्रिक अभियांत्रिकी और जैव चिकित्सा मुख्य है। २००९ में, करीब १३% आबादी की आय १०००० डॉलर से अधिक है। २००७ में, जकार्ता की आर्थिक वृद्धि दर ६.४४% थी, जो २००६ में ५.९५% थी। २००७ में, सकल घरेलू उत्पाद ५६६ ट्रिलियन रूपिया (५६ बिलियन डॉलर) था। सकल घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक योगदान वित्तीय एवं व्यापारिक सेवाओं (२९%) का है, इसके बाद होटल एवं रेस्त्रां (२०%) और विनिर्माण उद्योग (१६%) का है।
२००७ में लागू कानून ने भीख देना, नदियों एवं हाईवे के किनारों पर झुग्गी बस्तियों का निर्माण करना एवं सार्वजनिक यातायात के साधनों में थूकना और धूम्रपान करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया। अनाधिकृत लोगों द्वारा कार की सफाई करने पर और चौराहों पर यातायात निर्देशन के लिए धन लेने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा|
पर्यटन
जकार्ता मुख्य रूप से प्रशासनिक एवं व्यापारिक नगर है। इसे, पुराने शहर को छोड़कर, पर्यटन केंद्र के रूप में कम ही देखा जाता है। पुराना शहर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थान है। हालाँकि, जकार्ता प्रशासन की इसे सेवा एवं पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की कोशिश है। नगर में कई नए पर्यटन बुनियादी सुविधाएँ, मनोरंजन केंद्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होटल एवं रेस्त्रां का निर्माण किया जा रहा है। जकार्ता में कई ऐतिहासिक स्थल एवं सांस्कृतिक विरासतें हैं।
राष्ट्रीय स्मारक, नगर के मध्य में स्थित सेंट्रल पार्क, मर्डेका स्क्वायर, के मध्य में स्थित है। राष्ट्रीय स्मारक के पास महाभारत पर आधारित अर्जुन विजय रथ मूर्ति एवं फुव्वारा स्थित है। मध्य जकार्ता में स्थित विस्मा ४६ इमारत, जकार्ता एवं इंडोनेशिया की सबसे ऊँची इमारत है। ज्यादातर विदेशी पर्यटक पड़ोसी आसियान देशों, जैसे मलेशिया और सिंगापुर, के होते हैं, जो जकार्ता ख़रीददारी करने के उद्देश्य से आते हैं। जकार्ता सस्ते परन्तु उचित गुणवत्ता के सामान जैसे कपड़े, शिल्प एवं फैशन उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है।
शिक्षा
जकार्ता में कई विश्वविद्यालय हैं, जिनमे इंडोनेशिया विश्वविद्यालय सबसे बड़ा है। इंडोनेशिया विश्वविद्यालय सरकारी स्वामित्व वाला विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना २ फ़रवरी १९५० को हुई थी। यह बारह संकायों में विभाजित है: चिकित्सा संकाय, दन्त चिकित्सा संकाय, गणित एवं प्राकृतिक विज्ञान संकाय, विधि संकाय, मनोविज्ञान संकाय, अभियांत्रिकी संकाय, अर्थशास्त्र संकाय, जन स्वास्थ्य संकाय, समाज एवं राजनीति शास्त्र संकाय, मानविकी संकाय, अभिकलित्र विज्ञान संकाय और उपचर्या संकाय|
सबसे बड़ा नगर एवं राजधानी होने के कारण, जकार्ता में इंडोनेशिया के सभी हिस्सों से विद्यार्थी आते हैं। आधारभूत शिक्षा के लिए कई प्राथमिक एवं माध्यमिक शालायें हैं, जो सार्वजनिक, निजी एवं अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय में वर्गीकृत की गई हैं।
श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ
श्रेणी:इण्डोनेशिया के आबाद स्थान
श्रेणी:राजधानी ज़िले और क्षेत्र