411 REFERENCE · Wikipedia
देव कोहली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
देव कोहली yes 1942 11 02 रावलपिंडी, पंजाब, ब्रिटिश भारत (वर्तमान पंजाब, पाकिस्तान) yes 2023 08 26 1942 11 02 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत भारतीय कवि , गीतकार 1971–2023
देव कोहली (2 नवंबर 1942 – 26 अगस्त 2023) भारतीय हिंदुस्तानी कवि और गीतकार थे। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में सैकड़ों गाने लिखें हैं। उनमें से कई हिट गाने रहे हैं, जैसे कि माये नि माये, ये काली काली आंखें, आदि।https://planetbollywood.com/wp/interviews/i-had-a-very-memorable-journey-in-the-hindi-film-industry-dev-kohli/ I had a memorable journey in the hindi film industry: Dev Kohli 1 November 2021
प्रारंभिक जीवन
देव कोहली का जन्म रावलपिंडी, ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान) में एक सिख परिवार में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद उनका परिवार भारत के देहरादून चला गया। वहाँ उन्होंने श्री गुरु नानक देव गुरु महाराज कॉलेज में पढ़ाई की। उनके पिता की मृत्यु 1958 में हुई थी।https://planetbollywood.com/wp/interviews/i-had-a-very-memorable-journey-in-the-hindi-film-industry-dev-kohli/ I had a memorable journey in the hindi film industry: Dev Kohli 1 November 2021
करियर
देव कोहली 1964 में मुंबई चले गए और फिल्मों में काम की तलाश शुरू करने लगे। 1969 में फिल्म गुंडा से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म लाल पत्थर (1971) में उनका लिखा 'गीत गाता हूं मैं' ख्याति पाया था। फिर उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में कई फिल्मों के लिए गीत लिखे। लेकिन वह प्रसिद्धि हासिल नहीं कर पाए ।
उन्होंने मैंने प्यार किया (1989) के साथ फिर से हिन्दी फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई। उसमें 'आते जाते हँसते गाते, 'कबूतरा जा जा', 'आजा शाम होने आई', 'मैंने प्यार किया' और 'कहे तो से सजना' जैसे गाने हिट हुए। 1990 के दशक में, उन्होंने अनु मलिक के साथ भी सहयोग किया। उनके लिए उन्होंने बाजीगर (1993) में 'ये काली काली आंखें' और इश्क (1997) में 'देखो देखो जानम हम' जैसे गाने लिखें।https://planetbollywood.com/wp/interviews/i-had-a-very-memorable-journey-in-the-hindi-film-industry-dev-kohli/ I had a memorable journey in the hindi film industry: Dev Kohli 1 November 2021
मृत्यु
देव कोहली का निधन 26 अगस्त 2023 को 80 वर्ष की आयु में हुआ।https://www.deccanherald.com/india/veteran-lyricist-dev-kohli-passes-away-at-the-age-of-82-2661899 Eminent lyricist Dev Kohli no more Bose Mrityunjay Deccan Herald en 2023-08-26
नामांकन एवं पुरस्कार
वर्षश्रेणीगीत/नामांकनपरिणामफिल्मफेयर पुरस्कार1990सर्वश्रेष्ठ गीतकार "आते जाते हँसते गाते" — मैने प्यार किया 1994सर्वश्रेष्ठ गीतकार "ये काली काली आंखें" — बाजीगर 1995सर्वश्रेष्ठ गीतकार "हम आपके हैं कौन" — हम आपके हैं कौन..!
सन्दर्भ
श्रेणी:२०२३ में निधन
श्रेणी:1942 में जन्मे लोग
श्रेणी:फ़िल्मी गीतकार
श्रेणी:पंजाबी लोग