411 REFERENCE · Wikipedia
भारत में तिथि और समय का लेखन रूप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आई.एस.ओ. ८६०१ को भारत में बी.आई.एस. आई.एस. ७९००:२००१ (डेटा अवयव तथा अंतर्विनिमय प्रारूप, सूचना अंतर्विनिमय, तिथियों तथा समय का निरूपण) के रूप में अंगीकृत किया गया है।http://www.bis.org.in/sf/pow1.asp?d=MS&c=005&x=DOCUMENTATION+AND+INFORMATION+SECTIONAL+COMMITTEE Standards Published Bureau of Indian Standards https://web.archive.org/web/20070901205604/http://bis.org.in/sf/pow1.asp?d=MS&c=005&x=DOCUMENTATION+AND+INFORMATION+SECTIONAL+COMMITTEE 2007-09-01 2008-09-20 dead
तिथि
भारत में ग्रेगोरी पंचांग के अनुसार दद‑मम‑वववव तथा दद/मम/वववव, ये दोनों संक्षिप्त रूप सर्वाधिक प्रचलित हैं। तिथि खण्डों के बीच हाइफ़न (‑) अथवा तिर्यक् रेखा (/), दोनों का प्रयोग स्वीकार्य है। लगभग सभी सरकारी प्रपत्र इन्हीं प्रारूपों में भरे जाते हैं। उदाहरणार्थ, पारपत्र आवेदनपत्र में दद‑मम‑वववव, जबकि स्वयं पारपत्र तथा पैन कार्ड में दद/मम/वववव रूप प्रयुक्त होता है।http://passport.gov.in/cpv/ppapp1.pdf Passport Application Form Ministry of External Affairs, Government of India 2008-09-20Forensic Examination and Evaluation of Recent Indian Passport December 2016 https://ijiset.com/vol3/v3s12/IJISET_V3_I12_36.pdf International Journal of Innovative Science, Engineering & Technology en 2023-09-17
भारत में दो विस्तृत रूप भी प्रचलित हैं—
दद मममम वववव (उदाहरण: २१ अक्टूबर २०२२), यह रूप अधिक सामान्य है।
मममम दद, वववव (उदाहरण: October 21, 2022) — यह रूप मुख्यतः समाचारपत्रों तथा पत्रिकाओं में मिलता है, जैसे टाइम्स ऑफ़ इण्डिया तथा द हिन्दू के मुद्रित संस्करणों में।
कई सरकारी जालस्थलों अब भी ब्रितानवी उपनिवेशकाल में प्रचलित मममम दद, वववव रूप का उपयोग करती हैं।
संक्षिप्त रूप में मास‑दिन‑वर्ष (मम/दद/वववव) — जैसे १२/३१/१९९९, भारत में प्रायः प्रयुक्त नहीं होता; केवल कुछ क्षेत्रीय सन्दर्भों में (जैसे बोडो भाषा‑क्षेत्र) इसका सीमित प्रयोग मिलता है।December 2021
सप्ताह का प्रारम्भ आई.एस.ओ. ८६०१ के अनुसार सोमवार से माना जाता है। परम्परागत भारतीय मान्यता में रविवार सप्ताह का प्रथम दिवस माना जाता है, और भारत सरकार द्वारा प्रकाशित अधिकृत पंचाङ्ग में भी दिवस‑क्रम रविवार से शनिवार तक दर्शाया जाता है, यद्यपि कार्य‑सप्ताह का प्रारम्भ सोमवार से माना जाता है तथा अवकाश शनिवार‑रविवार को होता है।https://www.india.gov.in/calendar Government Holiday Calendar Govt. of India Official website
भारतीय रेल की समय‑सारिणी में दिवस‑क्रम १ से ७ तक अंकित होता है, दिवस १ = सोमवार, दिवस ७ = रविवार। उदाहरणार्थ, यदि कोई रेल १२३४५ “दिवस १, २, ३, ४, ५” को चलती है, तो उसका अर्थ है, सोमवार से शुक्रवार तक।
समय
दैनिक जीवन में १२‑घण्टा पद्धति (AM/PM) अत्यन्त व्यापक है, बोली और लिखित, दोनों रूपों में। २४‑घण्टा पद्धति का प्रयोग मुख्यतः परिवहन‑सन्दर्भों, जैसे रेल, वायुयान समय‑सारिणी, तथा सैन्य उपयोग में किया जाता है। समय का मानक रूप घघ:मिमि:सेसे प्रयुक्त होता है।
सम्बन्धित विषय
भारत में समय
हिन्दू पंचांग
हिन्दू समय की इकाइयाँ
भारत में मापन प्रणालियों का इतिहास
दिवालोक बचत समय
सन्दर्भ
Date and time notation in
श्रेणी:समय की ईकाई
श्रेणी:समय
श्रेणी:भारत
श्रेणी:आईएसओ मानक