411 REFERENCE · Wikipedia
पहली सी मोहब्बत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|पहली सी मोहब्बत का नाम वाला चित्र।
पहली सी मोहब्बत पाकिस्तानी टीवी कार्यक्रम है। इसका प्रसारण 23 जनवरी 2021 को एआरवाई डिजिटल पर हुआ। इसका आखिरी एपिसोड 9 अक्टूबर 2021 को प्रसारित हुआ। इसमें कुल 37 एपिसोड रहे। इस कार्यक्रम का निर्माण अब्दुल्ला सेजा ने आईड्रीम एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इसे फैज़ा इफ़्तिखार ने लिखा है और इसमें माया अली और शहरयार मुनव्वर मुख्य भूमिकाओं में हैं।Ali Zafar drops unplugged version of 'Pehli Si Muhabbat' OST https://dailytimes.com.pk/776940/ali-zafar-drops-unplugged-version-of-pehli-si-muhabbat-ost/ 6 जुलाई 2024 Daily Times 22 जून 2021 साथ ही हसन शहरयार यासीन, राबिया बट, उज़मा हसन, पारस मसरूर, उमर आलम और हिना अफ़रीदी सहायक भूमिकाओं में हैं।Maya Ali in Pehli Si Muhabbat with many new shades https://nation.com.pk/09-Jan-2021/maya-ali-in-pehli-si-muhabbat-with-many-new-shades?version= 6 जुलाई 2024 The Nation 9 जनवरी 2021Reporter Haute Pehli Si Muhabbat is more reality and less fantasy, says writer Faiza Iftikhar – Something Haute https://www.somethinghaute.com/pehli-si-muhabbat-is-more-reality-and-less-fantasy-says-writer-faiza-iftikhar/ 6 जुलाई 2024 en 26 सितंबर 2021 https://web.archive.org/web/20210926181626/https://www.somethinghaute.com/pehli-si-muhabbat-is-more-reality-and-less-fantasy-says-writer-faiza-iftikhar/ dead
कहानी
असलम और रक्षी बचपन के दोस्त हैं। वे एक-दूसरे से बहुत अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। वह दोनों हैदराबाद में एक दूसरे के पड़ोसी हैं। असलम को पढ़ाई के लिए कराची में अपने चाचा के पास रहने के लिए भेज दिया जाता है। जबकि रक्षी हैदराबाद में ही रहती है। साल बीत जाते हैं और असलम और रक्षी अब किशोरावस्था में हैं। रक्षी के पिता फैज उल्लाह एक संदिग्ध पृष्ठभूमि की महिला नरगिस से शादी करते हैं। वह उनसे उम्र में बहुत छोटी है। रक्षी अपने पिता की एक बहुत छोटी महिला से शादी के कारण कुछ घबराई हुई और काफी दुखी है।
फिर नरगिस के अतीत और उसकी पृष्ठभूमि के कारण, पड़ोसी फैज उल्लाह के घर को घेर लेते हैं और उसे पड़ोस छोड़ने की कहते हैं। असलम के बड़ा भाई अकरम को पड़ोसियों द्वारा उकसाया जाता है। वह अपना गुस्सा दिखाता है और इस मामले पर उग्र हो जाता है। इस बीच, असलम रक्षी को बचाने जाता है क्योंकि पड़ोसी उसके घर पर पत्थर फेंक रहे होते हैं। पहली मुलाकात में असलम उस रात रक्षी के प्यार में पड़ जाता है। उसे रक्षी के साथ अपने बचपन की यादें याद आती हैं और यहां दोनों की प्रेम कहानी शुरू होती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:पाकिस्तानी नाट्य धारावाहिक
श्रेणी:उर्दू नाटक