411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय महिला बैंक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय महिला बैंक भारत का पहला महिला बैंक है। इसकी शुरुआत 19 नवम्बर 2013 को मुंबई में हुई। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/businessarticleshow/26046178.cms देश का पहला भारतीय महिला बैंक खुला नवभारत टाईम्स 19 नवम्बर 2013 22 नवम्बर 2013 इस बैंक का मुख्यालय दिल्ली में होगा।
पृष्ठभूमि
2013 के बजट में वित्तमंत्री ने महिला बैंक का प्रस्ताव रखा था और उसके लिए 1,000 करोड़ रुपए पूंजी आवंटित की थी।
आरंभ
19 नवम्बर 2013 को मुंबई में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने वित्तमंत्री पी चिदंबरम की उपस्थिति में इस बैंक का उद्घाटन किया। शुरुआत में बैंक की 7 शाखाएं हैं - मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नै, अहमदाबाद, लखनऊ तथा गुवाहाटी। 31 मार्च 2014 तक 25 शाखाएं खोलने का प्रस्ताव है। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/The-country39s-first-female-bank-will-start-from-November-19/articleshow/25780943.cms 19 नवम्बर से शुरू होगा देश का पहला महिला बैंक नवभारत टाईम्स 15 नवम्बर 2013 15 नवम्बर 2013
प्रबंधन
सार्वजनिक क्षेत्र का यह पहला बैंक है जिसकी निदेशक मंडल की सभी सदस्यायें महिलाएं हैं। उषा अनंतसुब्रमण्यम भारतीय महिला बैंक की प्रबंध निदेशक हैं। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में राजस्थान के सोडा गांव की सरपंच छवि राजावत और विख्यात औद्योगिक घराने गोदरेज की तान्या दुबाश भी शामिल हैं। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/business/business-news/indias-first-women-only-bank-providing-high-interst-rate-on-saving-account/articleshow/26058896.cms पहला भारतीय महिला बैंक: 'सेविंग पर देगें ज्यादा ब्याज' नवभारत टाईम्स 20 नवम्बर 2013 22 नवम्बर 2013
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय बैंक
श्रेणी:भारत में बैंकिंग