Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्लास्टिक सर्जरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

left|thumb|प्रथम प्लास्टिक शल्यचिकित्सा प्लास्टिक शल्यचिकित्सा (Plastic Surgery) का मतलब है - "शरीर के किसी हिस्से को पुननिर्माण करना।" प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) में प्लास्टिक का उपयोग नहीं होता है। सर्जरी के पहले जुड़ा प्लास्टिक ग्रीक शब्द-"प्लास्टिको" से आया है। ग्रीक में "प्लास्टिको" का अर्थ होता है बनाना या तैयार करना।सर्जरी मे मुख्यतः शरीर के ही अन्य भाग से ऊतक (tissue)लेकर बनाया जाता है । प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) में सर्जन शरीर के किसी हिस्से के उत्तकों को लेकर दूसरे हिस्से में जोड़ता है। भारत में सुश्रुत को पहला सर्जन (शल्य चिकित्सक) (Plastic Surgery) माना जाता है। आज से Ttकरीब 2500 साल पहले सुश्रुत युद्ध या प्राकृतिक विपदाओं में जिनकी नाक खराब हो जाती थी उन्हें ठीक करने का काम करते थे।कास्मेटिक सर्जरी मे शरीर के सामान्य हिस्से को और आकर्षक बनाने के लिए आकार,अनुपात मे बदलाव किया जाता है । श्रेणी:चिकित्सा