411 REFERENCE · Wikipedia
गो-मोमोजोनो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सम्राट गो-मोमोजोनो उत्तराधिकार का पारंपरिक क्रम के अनुसार जापान के ११८वें सम्राट थे। सम्राट का नाम उनके पिता सम्राट मोमोजोनो के नाम पर रखा गया था। इसलिए उनके नाम में गो- (後) शब्द जोड़ा गया है, जिसका अनुवाद "लेटर"(Later) होता है, ताकि उन्हें उनके पिता से अलग किया जा सके। उनके नाम का पूरा अनुवाद "लेटर सम्राट मोमोजोनो" या "सम्राट मोमोजोनो द्वितीय" है।
हिदेहितो सम्राट गो-मोमोजोनो Emperor Go-Momozono.jpg १७७१ - १७७९ गो-सकुरामाची कोकाकू हिदेहितो १७५८ १७७९ यामातो मोमोजोनो शिन्तो धर्म
जब सम्राट बीमार पड़ गए और अपनी मृत्युशैया पर थे, उनके पास उत्तराधिकारी के रूप में कोई बेटा नहीं था और उनकी बेटी महारानी बनने के लिए बहुत छोटी थी। इसलिए उनकी चाची पूर्व महारानी ने उन्हें शाही परिवार की कानिन शाखा से एक पुरुष उत्तराधिकारी गोद लेने के लिए कहा जो बाद में सम्राट बना।
सन्दर्भ
श्रेणी:1758 में जन्मे लोग
श्रेणी:जापान के सम्राट
श्रेणी:१७७९ में निधन