411 REFERENCE · Wikipedia
उमियम झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उमियम झील Umiam Lake - by Vikramjit Kakati.png मेघालय 25.6532'N
91.8843'E सरोवर 220 km2 on भारत शिलांग
उमियम झील भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग से उत्तर दिशा में लगभग १५ किलोमीटर दूर पहाड़ों में स्थित एक जलाशय है। इसे आमतौर पर बारापानी झील भी कहा जाता है। इसका निर्माण १९६० के दशक के आरम्भ में उमियम नदी को बांधकर किया गया था। झील और बांध २२० वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है।
मान्यता
Umiam Lake - by Vikramjit Kakati.png 750px उमियम झील पर सूर्यास्त center
यह एक मानव निर्मित झील है जो अमेरिकी समोआ सैन मैरिनो या बरमूडा की झील से भी बड़ी है। उमियम का शाब्दिक अनुवाद है उम अर्थात् बड़ा या अधिक और यम अर्थात् जल, यानि बड़ा या अधिक जल। एक अन्य मान्यता अनुसार इसका शाब्दिक अनुवाद आँसू के पानी है। कहते हैं यहाँ पर दो बहने स्वर्ग से उतर कर यहाँ आई थी, यात्रा के दौरान एक बहन खो गई और दूसरी बहन इतनी दुखी हो गई थी कि जब वह मेघालय पहुंचती हैं तो उसके आँसू बहने बंद नहीं होते। माना जाता है की उसके आँसू से इस झील का गठन हुआ।
आवागमन
उमियम झील शिलांग से लगभग १७ किमी की दूरी पर स्थित है; इसलिए, यह सड़क द्वारा आसानी से सुलभ है। निकटतम रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा शिलांग में है, शिलांग पहुँचने के बाद पर्यटक यहां से टैक्सी या कैब ले सकते हैं। https://hindi.nativeplanet.com/travel-guide/all-you-need-know-about-umiam-lake-hindi/articlecontent-pf20339-002871.html इन छुट्टियों घूमे उमियम झील चौहान गोल्डी २९-०३-२०१८ hindi.nativeplanet.com
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
श्रेणी:पूर्व खासी हिल्स ज़िला