411 REFERENCE · Wikipedia
चाइना रेडियो इण्टरनैशनल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चाइना रेडियो इण्टरनैशनल चित्र:Crilogo.jpg बीजिंग विश्वव्यापी ३ दिसम्बर १९४१ विदेशी भाषा के रेडियो कार्यक्रम चीनी जनवादी गणराज्य सीआरआई, हिन्दी में सीआरआई राजकीय रेडियो, चलचित्र और दूरदर्शन प्रशासन
चाइना रेडियो इण्टरनैशनल (सी॰आर॰आई या सीआरआई) (चीनी: 中国国际广播电台), जिसका पुराना नाम रेडियो पेकिंग है, की स्थापना ३ दिसम्बर, १९४१ को हुई थी। चीन के एक मात्र अन्तर्राष्ट्रीय रेडियो के रूप में सीआरआई की स्थापना चीन व दुनिया के अन्य देशों की जनता के बीच मैत्री व पारस्परिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।
अपनी स्थापना के आरम्भिक दिनों में सीआरआई, जापानी भाषा में प्रतिदिन १५ मिनटों का कार्यक्रम प्रसारित करता था। पर आज ७० वर्षों के बाद यह ५७ विदेशी भाषाओं व चीनी मानक भाषा व ४ बोलियों में दुनिया भर में प्रतिदिन २११ घण्टों की प्रसारण सेवा प्रदान करता है। इसके कार्यक्रमों में समाचार, सामयिक टिप्पणी के साथ साथ आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक व तकनीकी विषय सम्मिलित हैं।
१९८४ से सीआरआई की घरेलू सेवा भी प्रारम्भ हुई। तब से सीआरआई अपने एफ़एम ८८.७ चैनल पर प्रति दिन ६ बजे से रात १२ बजे तक ९ भाषाओं में संगीत कार्यक्रम प्रसारित करता रहा है। और इस दौरान इसके एफफेम ९१.५ चैनल तथा एमडब्लू १२५१ किलोहर्ट्ज़ फ़्रीक्वेंसी पर अंग्रेज़ी भाषा के कार्यक्रम भी होते हैं।
विदेशों में सीआरआई के २७ ब्यूरो खुले हैं और चीन के सभी प्रान्तों तथा हांगकांग व मकाउ समेत सभी बड़े नगरों में इसके कार्यालय काम कर रहे हैं। १९८७ से अब तक सीआरआई ने दुनिया के दस से अधिक रेडियो स्टेशनों के साथ सहयोग समझौता सम्पन्न किया है। इसके अतिरिक्त सीआरआई का बहुत से रेडियो व टीवी स्टेशनों के साथ कार्यक्रमों के आदान-प्रदान या अन्य सहयोग के लिये घनिष्ठ सम्बन्ध भी हैं।
सीआरआई को प्रतिवर्ष विभिन्न देशों के श्रोताओं से लाखों चिट्ठियां प्राप्त होती हैं। विदेशी लोगों में सीआरआई, चीन की जानकारी पाने का सब से सुगम और सुविधाजनक माध्यम होने के कारण भी प्रसिद्ध है। १९९८ में सीआरआई का आधिकारिक जालस्थल भी खोला गया। आज वह चीन के पांच मुख्य सरकारी प्रेस जालस्थलों सम्मिलित है। सीआरआई के अपने समाचारपत्र व टीवी कार्यक्रम भी हैं।
भाषाएँ
चाइना रेडियो इण्टरनैशनल निम्नलिखित भाषाओं में प्रसारण करता है:
अंग्रेज़ी
अरबी
अल्बानियाई
आइसलैण्डिक
इण्डोनेशियाई
इतालवी
उइगुर
उर्दू
एस्टोनियाई
एस्परान्तो
कज़ाख
कम्बोडियाई
कोरियाई
क्रोएशियाईचेक
जर्मन
जापानी
डच
डैनिश
तमिल
तिब्बती (ल्हासा और कांग्बा)
तुर्क
थाई
नेपाली
नॉर्वेजियाई
पश्तो
पुर्तगालीपॉलिश
फ़ारसी
फ़िलिपीनो
फ़ीनिश
फ़्रान्सीसी
बर्मी
बांग्ला
बुल्गारियाई
बेलारूसी
मंगोलियाई
मन्दारिन
मलय
यूक्रेनी
यूनानीरूसी
रोमानियाई
लाओती
लिथुआनियाई
वियतनामी
सर्बियाई
सिंहली
स्पेनी
स्वाहीली
स्वीडिश
हौसा
हंगेरियाई
हिन्दी
हिब्रू
(स्रोत: चाइनाब्रॉड्कास्ट.सीएन)
बाहरी कडियाँ
चाइना रेडियो इण्टरनैशनल का आधिकारिक जालस्थल
चाइना रेडियो इण्टरनैशनल का आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य में मीडिया
श्रेणी:बहुभाषीय समाचार सेवाएँ