411 REFERENCE · Wikipedia
१७ नवम्बर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
right
१७ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२१वॉ (लीप वर्ष मे ३२२ वॉ) दिन है। साल मे अभी और ४४ दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
1525 - मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
1932 - तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1966 - भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
जन्म
1900 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।
1940 - कपिल कपूर- भारतीय भाषा विज्ञानी, साहित्य के विद्वान और अंग्रेज़ी केंद्र में (1996 से) अंग्रेज़ी के पूर्व प्रोफेसर हैं।
निधन
1928 - लाला लाजपत राय, स्वतंत्रता सेनानी।
1962 - जसवंत सिंह रावत - भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।
2007 - रघुनंदन स्वरूप पाठक - भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2008 - डार्विन दीनघदो पग - भारतीय राज्य मेघालय के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
2012 - बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।
2015 - अशोक सिंघल - 'विश्व हिन्दू परिषद' (विहिप) के अध्यक्ष थे।
2016 - श्रीनिवास कुमार सिन्हा - भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
2018 - कुलदीप सिंह चाँदपुरी - भारतीय सेना के वह वीर सैन्य अधिकारी थे, जिन्हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिये जाना जाता है।
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
नवम्बर, १७