Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फूल और अंगार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फूल और अंगार फूल और अंगार.jpg फूल और अंगार का पोस्टर सलीम अख्तर अशोक गायकवाड़ अनु मलिक मिथुन चक्रवर्ती, शांतिप्रिया, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर 2 अगस्त, 1993 भारत हिन्दी फूल और अंगार 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, शांतिप्रिया और प्रेम चोपड़ा सहित कई कलाकार शामिल हैं। संक्षेप विजय सक्सेना (मिथुन चक्रवर्ती) अपनी कॉलेज जाने वाली बहन स्वीटी के साथ भारत के एक छोटे से शहर में मध्यमवर्गीय जीवन शैली के साथ रहता है। उसे सिटी कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में नौकरी मिलती है, जहाँ उसकी मुलाकात स्वीटी की सहेली सुधा वर्मा (शांतिप्रिया) से होती है और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। जब एक छात्र, अधिकारी, सुधा से छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है, तो विजय उसके बचाव में आता है। इसके बाद उसे ही अधिकारी से माफी माँगनी पड़ती है क्योंकि सुधा अपनी गवाही को वापस ले लेती है और विजय को छेड़छाड़ करने का दोषी ठहराती है। बाद में विजय को पता चलता है कि अधिकारी और कुछ गुंडों ने सुधा की छोटी बहन को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी, इसलिये उसने ऐसा किया था। बाद में दोनों ने अपने प्रेम-सबंध को फिर से शुरू किया। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह (मोहनीश बहल) की मदद से, विजय गैंगस्टर डॉन, नटवरलाल (प्रेम चोपड़ा) के बेटे, कालीचरण को गिरफ्तार कराने में सफल होता है। अर्जुन मारा जाता है। स्वीटी उसकी मौत की गवाह बन जाती है, और इंस्पेक्टर अरविन्द को हत्या के स्थान पर ले जाती है, लेकिन अर्जुन का मृत शरीर गायब होता है। इसके बाद स्वीटी का बलात्कार कर मार डाला जाता है। इंस्पेक्टर अरविन्द ने विजय को अपनी बहन से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मुकदमे के दौरान विजय दलील देता है कि वह इस जघन्य अपराध का दोषी नहीं है। सात साल की सजा काटने के बाद विजय अपना बदला लेने निकल पड़ता है। मुख्य कलाकार मिथुन चक्रवर्ती — विजय ओमकरनाथ सक्सेना शांतिप्रिया — सुधा वर्मा प्रेम चोपड़ा — नटवरलाल मोहनीश बहल — इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह गुलशन ग्रोवर — पुलिस कमिश्नर रज़ा मुराद — प्रिंसीपल वर्मा अर्जुन — कालीचरण असरानी — खैरातीलाल लक्ष्मीकांत बेर्डे — वकील रामलखन त्रिपाठी अजिंक्य देव — अधिकारी बॉब क्रिस्टो — रिचर्ड दिनेश हिंगू — हिन्दी प्रोफेसर अरुणा ईरानी — श्रीमती वर्मा गोगा कपूर — चेयरमैन राजेश पुरी — छात्र परेश रावल — प्रोफेसर कोठारी महावीर शाह — इंस्पेक्टर अरविन्द सनम — स्वीटी सक्सेना संगीत गीत गायक ज़मीर काज़मी और दीपक चौधरी अनु मलिक आशिक पुकारो आवारा पुकारो अभिजीत 8:06 चोरी चोरी दिल तेरा कुमार सानु, सुजाता गोस्वामी 6:41 हम तेरी मोहब्बत में कुमार सानु, साधना सरगम 6:30 मुझको पीना है पीने दो मोहम्मद अज़ीज़ 6:23 फूल ये अंगार बन गया मोहम्मद अज़ीज़ 4:37 बाहरी कड़ियाँ 0107821 फूल और अंगार श्रेणी:1993 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में