411 REFERENCE · Wikipedia
नग़मा मल्लिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जापान में भारत की राजदूत File:Nagma Mallick (cropped).jpg अक्टूबर 2025Ms. Nagma Mohamed Mallick appointed as the next Ambassador of India to Japan https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/40216/Ms+Nagma+Mohamed+Mallick+appointed+as+the+next+Ambassador+of+India+to+Japan Ministry of External Affairs, Government of India 16 October 2025 28 October 2025 नरेन्द्र मोदी सिबी जॉर्ज सेंट स्टीफ़न कॉलेजदिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स 1967 04 22 y
नग़मा मोहम्मद मल्लिक (जन्म 22 अप्रैल 1967) भारतीय विदेश सेवा की एक सिविल सेवक हैं।https://mea.gov.in/writereaddata/images/Civi_List_27-7-12.pdf CIVIL LIST of the Indian Foreign Service (As on April 01, 2013) GOVERNMENT OF INDIA Ministry of External Affairs Offi ce of the Joint Secretary [Administration] 2013 17 pdf https://web.archive.org/web/20180422070724/https://mea.gov.in/writereaddata/images/Civi_List_27-7-12.pdf 2018-04-22 वह सरकार की सविच हैं। वह 2025 से जापान में भारत की राजदूत हैं।https://english.mathrubhumi.com/news/kerala/nagma-mallick-woman-ifs-officer-with-kerala-roots-appointed-indias-ambassador-to-japan-wqcrbv6c Nagma Mallick, woman IFS officer with Kerala roots, appointed India's ambassador to Japan 2025-10-16 @mathrubhumi en 2025-10-24 इससे पहले, वह 2021 से 2025 तक पोलैंड और लिथुआनिया में भारत की राजदूत थी।https://www.indianembassywarsaw.gov.in/eoi.php?id=Ambassador Embassy Of India, Warsaw, Poland and Lithuania : The Ambassador www.indianembassywarsaw.gov.in 2022-03-02 29 जून 2015 को वह ब्रुनेई में भारत की उच्चायुक्त बनीं।http://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/25417/Nagma+Mohamed+Mallick+appointed+as+the+next+High+Commissioner+of+India+to+Brunei+Darussalam Nagma Guillame Mallick appointed as the next High Commissioner of India to Brunei Darussalam mea.gov.in 2015-07-01http://www.hcindiabrunei.org.bn/about-the-high-commisison/ambassador-of-india The High Commission of India - High Commissioner of India www.hcindiabrunei.org.bn https://web.archive.org/web/20160817125950/http://www.hcindiabrunei.org.bn/about-the-high-commisison/ambassador-of-india 17 August 2016 2016-06-22 इससे पहले, वह अक्टूबर 2012 से नवंबर 2015 तक ट्यूनीशिया में भारत की राजदूत थीं। मल्लिक एक टीवी और मंच अभिनेत्री भी थीं, तथा वह भारत के पहले टीवी सोप ऑपेरा, हम लोग, में थीं।
प्रारंभिक जीवन
मल्लिक का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। उनके माता-पिता कासरगोड से हैं। मल्लिक ने अपनी शिक्षा सेंट स्टीफ़न कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्राप्त की थी। उनके पास अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक की डिग्री और समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री है।
कूटनीति
वह 1991 को भारतीय विदेश सेवा में राजनयिक के पद में नियुक्त हुईं। वह भारतीय विदेश सेवा में पहली मुस्लिम महिला थीं। उनकी पहली पोस्टिंग पेरिस में थी, जहाँ उन्होंने यूनेस्को में भारतीय मिशन में सेवा की। इसके बाद, उन्होंने नई दिल्ली में पश्चिमी यूरोप डेस्क सहित विदेश मंत्रालय में अनेक पद सम्भालीं। वह भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल की स्टाफ़ अधिकारी थीं।
2012 को, मल्लिक ट्यूनीशिया में भारत की राजदूत बनीं।http://www.embassyofindiatunis.com/Ambassador.php?id=Abassador Embassy of India, Tunis | Home embassyofindiatunis.com https://web.archive.org/web/20150208222102/http://embassyofindiatunis.com/Ambassador.php?id=Abassador 8 February 2015 2015-02-11http://www.tunisia-live.net/2012/05/20/india-names-new-ambassador-to-tunisia/ India Names New Ambassador to Tunisia | Tunisialive tunisia-live.net https://web.archive.org/web/20120521211202/http://www.tunisia-live.net/2012/05/20/india-names-new-ambassador-to-tunisia/ 21 May 2012 2015-02-11
निजी जीवन
मल्लिक नई दिल्ली के एक वकील, फ़रीद इनाम मल्लिक से विवाहित हैं तथा उनका एक बेटा और एक बेटी है। वह अंग्रेज़ी, हिन्दी, मलयालम और फ़्रांसीसी बोलती हैं। उनकी रुचि भारतीय शास्त्रीय नृत्य, अंग्रेज़ी साहित्य, स्वास्थ्य और पोषण में है।
यह भी देखें
सैयद अकबरुद्दीन
संदर्भ
श्रेणी:1967 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत
श्रेणी:लिथुआनिया में भारत के राजदूत
श्रेणी:पोलैंड में भारत के राजदूत