Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऊँचाई तंबू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऊँचाई के लिए तंबू एक सीलबंद तम्बू होता है जिसके जरिए अधिक ऊँचाई पर कम ऑक्सीजन वाले माहौल को कृत्रिम रूप से पैदा किया जाता है।। ऊँचाई पर रह के या प्रशिक्षण कर के शरीर ऑक्सीजन ले जाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन का ज़्यादा उत्पादन करके कम ऑक्सीजन वाले माहौल के अनुकूल हो जाता है, इस प्रकार शरीर को उच्च ऊँचाई के अनुकूल होने और वापस नीचे लौटने पर शरीर की मज़बूती को बढ़ाता है। पर्वतारोही इनका उपयोग ऊँचाई की बीमारी से बचने के लिए कर सकते हैं, और खिलाड़ी इनका उपयोग निचले इलाकों में प्रदर्शन बढ़ाने के लिए कर सकते है। इतिहास. ऊँचाई के लिए तंबू बाज़ार में पहली बार 1990 के दशक के बीच में आए थे। ये कई अलग-अलग कंपनियों द्वारा कई डिजाइनों में प्रदान किए जाते हैं।    काम करने का तरीका कृत्रिम रूप से बनाए गए उँचाई वाले माहौल में सोने से शरीर में ऊँचाई से संबंधित कुछ अच्छे बदलाव तो आते ही हैं, साथ ही खिलाड़ी अपने व्यायाम अब भी ऑक्सीजन से भरी निचली ऊँचाई में कर सकते हैं ताकि उनकी माँस पेशियाँ साधारण स्तर पर ही काम करती रहें। इस तरह ऊँचाई वाला तंबू खिलाड़ियों को ऊँचाई में सोने जैसा माहौल दे देता है, भले ही उनकी वास्तविक ऊँचाई कुछ और ही हो। पेशेवर खिलाड़ियों में एक और थोड़ा महँगा विकल्प भी लोकप्रिय हो रहा हैJune 2019 जिसमें वे अपने पूरे शयनकक्ष को ही कृत्रिम ऊँचाई जैसा बना सकते हैं।June 2019 कार्य प्रणाली कम वायु दाब के साथ कृत्रिम ऊँचाई बनाने (जिसके लिए काफ़ी बनवाई लगेगी, और विस्फोट को रोकने के लिए एक एयरलॉक भी चाहिए होगा) के बजाय ऊँचाई तंबू सामान्य वायु दाब पर रहता है, बस कम दबाव का छद्मीकरण करने के लिए वायु में ऑक्सीजन की प्रतिशत को घटा देता है। किसी भी ऊँचाई पर, सामान्य हवा में 20.9% मुक्त ऑक्सीजन होती है लेकिन ऊँचाई तंबू की हवा में 12% ऑक्सीजन होती है (शेष नाइट्रोजन होता है)। तम्बू के अंदर ऑक्सीजन का आंशिक दबाव उतना ही होता है जितना कि आमतौर पर तंबू द्वारा छद्मीकृत ऊँचाई पर होता है।    अधिकांश ऊँचाई तंबू नॉर्मोबेरिक होते हैं, मतलब कि वे तंबू के बाहर एक "हाइपोक्सिक एयर जनरेटर" के साथ एक कम ऑक्सीजन वाला वातावरण बनाते हैं जो तंबू में हाइपोक्सिक (कम ऑक्सीजन वाली हवा) को पंप करता है। यह पंप कुछ ऑक्सीजन को नाइट्रोजन से बदल देता है।https://www.outsideonline.com/1784286/do-altitude-tents-work Do Altitude Tents Work? Beresini Erin May 24, 2013 Outside तम्बू के अंदर जितनी अधिक ऑक्सीजन युक्त हवा विस्थापित होती है और इसके साथ, रहने वाले द्वारा अतिरिक्त कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकाला जाता है। अधिकांश खिलाड़ी 8,000 से 15,000 फीट के बीच की ऊंचाई का उपयोग करते हैं। शारीरिक प्रतिक्रिया पैदा करने के लिए, ऊंचाई रक्त ऑक्सीजन संतृप्ति को कम करने के लिए पर्याप्त होनी चाहिए (कभी-कभी पल्स ऑक्सीमीटर द्वारा मापा जाता है जो लगभग 90% तक होता है।    पर्वतारोहण की तैयारी में, थोड़े समय के लिए (लगभग एक सप्ताह) तक (वास्तविक ऊंचाई पर चढ़ाई से पहले 3000 मीटर पर प्रति रात 7.5 घंटे) नींद के दौरान रक्त ऑक्सीजन संतृप्ति को बढ़ा सकता है और जागने पर तीव्र पर्वत बीमारी के लक्षणों को कम कर सकता है। लेकिन केवल इतना भर करने से ऊँचाई में खेल या व्यायाम के प्रदर्शन में सुधार नहीं दिखता है।Fulco Charles S. Muza Stephen R. Beidleman Beth A. Demes Robby Staab Janet E. Jones Juli E. Cymerman Allen 2011 Effect of repeated normobaric hypoxia exposures during sleep on acute mountain sickness, exercise performance, and sleep during exposure to terrestrial altitude http://pdfs.semanticscholar.org/c593/99b5dd758f5d36fb9ded7ec9d16f928ca201.pdf American Journal of Physiology. Regulatory, Integrative and Comparative Physiology 300 2 R428–R436 10.1152/ajpregu.00633.2010 21123763 9602497 https://web.archive.org/web/20190304110427/http://pdfs.semanticscholar.org/c593/99b5dd758f5d36fb9ded7ec9d16f928ca201.pdf 2019-03-04 ऊँचाई तंबुओं के प्रकार तंबू कई तरह के होते हैं। शिविर तंबुओं की तरह ऊँचाई तंबुओं में हवा की आवाजाही ज़्यादा नहीं हो सकती है और अक्सर आमतौर पर मौजूद प्लास्टिक की खिड़कियों की जगह, नायलॉन और जाली वाले छोटे छेद बनाए जाते हैं। विस्थापित हवा छोटे छेदों, सिलाई या ज़िप्पर के जरिए तंबू से निकलती है। जनरेटर से पैदा हुए शोर को घटाने के लिए हवा की आपूर्ति नली द्वारा की जा सकती है, और जनरेटर को दूसरे कमरे में रखा जा सकता है न कि तंबू के ठीक बगल में। बिस्तर पर छोटे तंबू रखे जाते हैं, जिसमें तंबू का फर्श गद्दे और डिब्बे की स्प्रिंग के बीच होता है। बड़े तंबू एक घन के आकार के होते हैं, जो अक्सर खड़े होने के लिए पर्याप्त लंबे होते हैं, और पूरे बिस्तर के साथ फर्श पर स्थापित होते हैं, तथा अक्सर एक या दो छोटी मेज अंदर रखी जाती हैं। एक या अधिक ज़िप वाले दरवाजे रहने वालों को प्रभावी ऊंचाई के सीमित नुकसान के साथ प्रवेश करने और बाहर निकलने की अनुमति देते हैं।  January 2019 ऊँचाई तंबुओं के साथ एक चुनौती गर्मी और नमी का पैदा होना है। कमरे से तंबू को अलग रखने के लिए प्लास्टिक पैनलों के इस्तेमाल के कारण, ऊँचाई तंबू में गर्मी और नमी आ सकती है। कुछ तंबू आरामदायक माहौल बनाए रखने के लिए वातानुकूलन के उपयोग की अनुमति देते हैं। यदि हवा का आदान प्रदान बहुत कम है तो बाहर निकलने वाली हवा से कार्बन डाइऑक्साइड भी खतरनाक स्तर तक बढ़ सकती है। हाल के वर्षों में, ऊँचाई तंबू के डिजाइन में प्रगति, और हाइपोक्सिक वायु-आपूर्ति इकाइयों के प्रदर्शन में, सभी के परिणामस्वरूप अधिक वायु-विनिमय और शोर का स्तर काफी कम हो गया है।  January 2019 बहस विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा इन उपकरणों के खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल की नैतिकता पर चर्चा की गई है। एजेंसी ने दावा किया था कि ऊँचाई तंबू का इस्तेमाल रक्त डोपिंग के बराबर हो सकता है और इसलिए इनका इस्तेमाल बंद किया जाना चाहिए। लेकिन 16 सितंबर, 2006 को, वाडा के डिक पाउंड ने घोषणा की कि "... हमारे स्वास्थ्य, चिकित्सा और अनुसंधान समितियों की भारी सहमति-यह थी कि, इस समय, ऐसा करना उचित नहीं है।"https://www.velonews.com/2006/09/news/wada-doesnt-embrace-altitude-tents-but-it-wont-ban-them-either_10887 WADA doesn't embrace altitude tents, but it won't ban them either September 17, 2006 VeloNews Agence France Presse लांस आर्मस्ट्रांग मामले में डोपिंग पर यूएसएडीए रिपोर्ट यह भी संकेत देता है कि एक ऊँचाई तंबू का इस्तेमाल कर के एरिथ्रोपोइटिन (ईपीओ) डोपिंग को छिपाने के लिए किया जा सकता है क्योंकि प्राकृतिक ईपीओ उत्पादन में वृद्धि हुई है, जिससे परीक्षण भ्रमित हो रहे हैं।http://d3epuodzu3wuis.cloudfront.net/ReasonedDecision.pdf संग्रहीत प्रति 30 जुलाई 2024 29 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121029113635/http://d3epuodzu3wuis.cloudfront.net/ReasonedDecision.pdf dead January 2019 यह भी देखें गैमो बैग ऊंचाई प्रशिक्षण हाइपोक्सीकेटर हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी ऑक्सीजन टेंट संदर्भ