411 REFERENCE · Wikipedia
ट्रीगवी ली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ट्रीगवी ली Norwayनॉर्वे Trygve Lie 1938.jpg महासचिव -संयुक्त राष्ट्र संघ 2 फ़रवरी 1946 10 नवम्बर 1952 ग्लेडविन जेब (कार्यकारी) डैग हैमरस्क्जोंल्ड 1896 7 16 y ओस्लो, नॉर्वे, 1968 12 30 1896 7 16 yes गीलों, नॉर्वे सिशेल, गौरी, मेट नरवियन लेबर पार्टी लुथेर्निज़्म Trygve Lie Signature.svg
ट्रीगवी हल्ब्दन ली (ˌtɾyɡʋə ˈliː no Trygve_lie.ogg; 16 जुलाई 1896 – 30 दिसम्बर 1968) नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ, मजदूर नेता, सरकारी अधिकारी तथा लेखक थे। 1940 से 1945 तक उन्होने नॉर्वे के विदेश मंत्री के रूप में सेवा की। फ़रवरी 1946 से नवंबर 1952 तक वे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहते हुये एक व्यावहारिक, निर्धारित राजनेता के रूप में ख्याति अर्जित की।http://www.sjomannskirken.no/about-the-gallery/about-the-trygve-lie-gallery/about-trygve-lie ट्रीगवी ली के बारे में (ट्रीगवी ली गैलरी) 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20110719034952/http://www.sjomannskirken.no/about-the-gallery/about-the-trygve-lie-gallery/about-trygve-lie 19 जुलाई 2011 dead
जीवनी
ली का जन्म 16 जुलाई 1896 को ओस्लो नॉर्वे में हुआ था। उनके पिता बढ़ई थे। 1902 में जब वह छ: साल के थे तो उनके पिता परिवार का साथ छोडकर अमेरिका चले गए। ऐसी परिस्थिति में उनकी माँ ने उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने में मदद की। 1911 में ली नॉर्वेजियन लेबर पार्टी में शामिल हो गए और आगे चलकर वे इस पार्टी के महासचिव भी बने। 1919 में उन्होने [ओस्लो विश्वविद्यालय] से कानून की डिग्री ली। 1919 से 1921 तक वे "डेट 20 डे अर्हंडर" के प्रधान संपादक रहे। 1922 से 1931 तक वे श्रमिक नेशनल ट्रेड यूनियन के कानूनी सलाहकार रहे साथ ही इस दौरान अर्थात 1931 से 1935 तक वे नॉर्वेजियन श्रमिक परिसंघ के अध्यक्ष भी रहे।http://biography.yourdictionary.com/trygve-halvdan-lie ट्रीगवी हल्ब्दन ली (LoveTo Know, Corp) 20 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20110404164452/http://biography.yourdictionary.com/trygve-halvdan-lie 4 अप्रैल 2011 live
राजनीतिक कार्यक्षेत्र
स्थानीय स्तर की राजनीति में वे 1922 से 1931 तक आकेर नगर पालिका परिषद नॉर्वे की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। 1937 में वे नॉर्वीयन संसद के लिए चुने गए और नॉर्वे के न्याय मंत्री बनाए गए। जुलाई से अक्टूबर 1939 तक वे नॉर्वे के आपूर्ति मंत्री और 1939 से 1941 तक नॉर्वे के व्यापार मंत्री रहे। 1941 से 1945 तक वे नॉर्वे के विदेश मंत्री रहे। बचपन से समाजवादी सोच वाले ली की एकबार व्लादिमीर लेनिन से मुलाक़ात हुयी, जब ये लेबर पार्टी की ओर से मास्को की यात्रा पर थे। उस समय उन्होने लीओन ट्रोट्स्की को, जिन्हें अपने देश से निर्वासित कर दिया गया था, को नॉर्वे में बसने की इजाजत दी। हालांकि बाद में उन्होने जोसेफ स्टालिन के दबाव में उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।जर्मन, इसहाक (2004), पैगंबर निर्वासित: ट्रोट्स्की, 1929-1940, pp. 274-282
संयुक्त राष्ट्र कार्यक्षेत्र
ली ने 1945 में सैन फ्रांसिस्को में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में नॉर्वेजियन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रावधानों का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए नॉर्वे के प्रतिनिधिमंडल का नेता नियुक्त किया गया। 1 फ़रवरी 1946 को वे संयुक्त राष्ट्र के पहले महासचिव बने और इस पद पर वे नवंबर 1952 तक रहे। फरवरी 1953 में नए महासचिव के द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर वे इस पद से मुक्त हुये।
संयुक्त राष्ट्र के बाद
ली संयुक्त राष्ट्र से अपने इस्तीफे के बाद नॉर्वे की राजनीति में सक्रिय रहे। वे ऊर्जा बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए। उन्होने कई पुस्तकें भी लिखी। End of an Institution http://www.time.com/time/magazine/article/0,9171,940710,00.html Time Magazine 30 अगस्त 1963 17 दिसम्बर 2008 https://web.archive.org/web/20081222092617/http://www.time.com/time/magazine/article/0,9171,940710,00.html 22 दिसंबर 2008 live
व्यक्तिगत जीवन
उनकी शादी हिजोर्दिस जोर्गेंसन (1900-1960) से हुयी। इनकी तीन बेटियाँ है शीशेल, गुरी और मेटे। उनकी मृत्यु 30 दिसम्बर 1968 को अचानक हृदय गति रुक जाने से गीलों, नॉर्वे में हुयी, जब वे 72 वर्ष के थे।
सम्मान और पुरस्कार
ली को नॉर्वे और विदेशों में बड़ी संख्या में सम्मानित किया गया। इनमें नॉर्वेजियन सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार (1966), ग्रैंड क्रॉस (1953), ग्रैंड क्रॉस (1954) और चोकोस्लोवाक का सम्मान (1948) के अलावा उन्हें अमेरिका और यूरोप भर में विश्वविद्यालयों द्वारा कई मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। ली की प्रतिमा अन्तरिक्ष यानि ओस्लो के केंद्र में स्थित है। नॉर्वेजियन कलाकारों के द्वारा बनाई गयी कांस्य प्रतिमा 1994 में स्थापित की गयी थी। ट्रिगवी ली गैलरी और ट्रिगवी ली प्लाज़ा न्यूयार्क शहर में स्थित है।
प्रकाशित रचनाएँ
डे नए आर्विद्स्त्विस्त्लोव, 1933
डे फोरेंटों नेश्जोनर, 1949
सिव आर फ्रीडेन, 1954 (In the Cause of Peace: Seven Years With the United Nations शीर्षक से अंग्रेज़ी में प्रकाशित)
इन्टरनेशनल पोलिटिक, 1955
लेव एलर डो नोरगे ई कृग, 1955
मेड इंग्लैंड ई इडिलीनियन 1940–42, 1956
हाजमोवर, 1958
ओस्लो-मास्को-लंदन, 1968
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Gaglione, Anthony (2001) The United Nations under Trygve Lie, 1945-1953 (The Scarecrow Press, Inc.) ISBN 978-0-8108-3698-3
Barros, James (1989) Trygve Lie and the Cold War: The UN Secretary-General Pursues Peace, 1946-1953 (Northern Illinois Univ Press) ISBN 978-0-87580-148-3
Trygve Lie archives on UN archives website.
Trygve Lie Gallery in New York City
Trygve Lie Plaza in New York City
Trygve Lie Symposium
श्रेणी:संयुक्त राष्ट्र महासचिव
श्रेणी:संयुक्त राष्ट्र
श्रेणी:१९६८ में निधन
श्रेणी:1896 में जन्मे लोग