Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सांस्कृतिक राजनय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सांस्कृतिक राजनय, लोक राजनय (पब्लिक डिलोमेसी) का वह रूप है जिसमें कोई देश अन्य देशों के लोगों के साथ विचारों, सूचना, कला, भाषा तथा संस्कृति के अन्य पक्षों का आदान-प्रदान करता है। यह एक प्रकार की मृदु शक्ति है। सांस्कृतिक राजनय का लक्ष्य दूसरे देशों के लोगों को अपने देश के आदर्शों, संस्थाओं आदि के बारे में समझ को विकसित करना होता है ताकि आर्थिक एवं राजनैतिक लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में विस्तृत समर्थन प्राप्त किया जा सके। सार रूप में कह सकते हैं कि सांस्कृतिक राजनय किसी देश की आत्मा का प्रकटीकरण है। यद्यपि सांस्कृतिक राजनय राष्ट्र के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, और निभाता है, किन्तु प्रायः इसकी उपेक्षा की जाती है।