Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मार्च 2024 सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी (एसबीएसएसयू; पूर्व में बेअंत कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) भारतीय राज्य पंजाब के गुरदासपुर में एक विश्वविद्यालय है। एसबीएसएसयू विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी के विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षणिक और शोध सुविधायें देता है। एसबीएसएसयू में सात अकादमिक और दो प्रशासनिक विभाग हैं।http://www.bcetgsp.ac.in/contactus.php https://web.archive.org/web/20191203122657/http://www.bcetgsp.ac.in/contactus.php dead 2019-12-03 Welcome to Beant College of Engineering & Technology Gurdaspur 2019-12-03 इतिहास बेअंत कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (राज्य स्तरीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय), गुरदासपुर की स्थापना पंजाब सरकार ने एक स्वायत्त संस्थान के रूप में की। इसकी स्थापना तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गयी जो अभियांत्रिकी और तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ती गयी। वैश्वीकरण और निजीकरण राष्ट्रीय नीति के क्रम में महाविद्यालय ने उद्यमिता और औद्योगिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया। महाविद्यालय की नींव 28 फरवरी 1994 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने की थी। इसमें पहला सत्र 21 अगस्त 1995 में बीटेक के 120 विद्यार्थियों के साथ आरम्भ हुआ। इस महाविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त थी। वर्ष 2014 से महाविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विश्वविद्यालय की मान्यता दी। वर्ष 2021 में एक सरकारी अधिनियम के तहत विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी किया गया।https://prsindia.org/files/bills_acts/acts_states/punjab/2021/Act%209%20of%202021%20Punjab.pdfhttps://www.ndtv.com/education/punjab-govt-accord-status-of-state-university-two-engineering-colleges-2384810 Punjab Government To Accord Status of State University To Two Engineering Colleges NDTV.com 2024-02-06 भौगोलिक स्थिति विश्वविद्यालय का परिसर राष्ट्रीय राजमार्ग 54 पर गुरदासपुर में स्थिति है। यह गुरदासपुर के नये बस स्टैण्ड (निर्माणाधीन) से 4.7 किलोमीटर, गुरदासपुर रेलवे स्टेशन से 3.6 किलोमीटर और गुरदासरपुर के पुराने बस स्टैण्ड से 5 किलोमीटर दूर स्थित है। सन्दर्भ श्रेणी:पंजाब के विश्वविद्यालय