Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संस्कृतीकरण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

संस्कृतीकरण भारत में देखा जाने वाला विशेष तरह का सामाजिक परिवर्तन है। इसका मतलब है वह प्रक्रिया जिसमें जातिव्यवस्था में निचले पायदान पर स्थित जातियाँ ऊँचा उठने का प्रयास करती हैं। ऐसा करने के लिए वे उच्च या प्रभावी जातियों के रीति-रिवाज़, संस्कृति तथा प्रचलनों को अपनाती हैं। यह समाजशास्त्र की पासिंग् नामक प्रक्रिया के जैसा ही है। इस शब्द के प्रयोग को भारतीय समाजशास्त्री एम. एन. श्रीनिवास ने १९५० के दशक में लोकप्रिय बनाया।Charsley, S. (1998) "Sanskritization: The Career of an Anthropological Theory" Contributions to Indian Sociology 32(2): p. 527 citing Srinivas, M.N. (1952) Religion and Society Amongst the Coorgs of South India Clarendon Press, Oxford. See also, Srinivas, M. N.; Shah, A. M.; Baviskar, B. S.; and Ramaswamy, E. A. (1996) Theory and method: Evaluation of the work of M.N. Srinivas Sage, New Delhi, ISBN 81-7036-494-9 हालाँकि इसके इससे पुराने उल्लेख भीमराव अम्बेडकर कृत कास्ट्स् इन् इन्डिया: देअर् मेकैनिज़म, जेनेसिस् एन्ड् डेवलप्मेन्ट् में मिल सकते हैं।Jaffrelot 2005, pp. 33, notes that "Ambedkar advanced the basis of one of the most heuristic of concepts in modern Indian Studies—the Sanskritization process—that M. N. Srinivas was to introduce 40 years later." "सामाजिक सीढ़ी में ऊपर से नीचे की ओर अनुकरण के चलने" की इस प्रक्रिया के सबसे पुराने उल्लेख, एक अन्य सन्दर्भ में गैब्रियल टार्डे लिखित "द लॉज़् ऑफ़् इमिटेशन्" में मिलते हैं।Tarde 1899 65 परिभाषा श्रीनिवास ने संस्कृतीकरण की परिभाषा देते हुए कहा कि "इस प्रक्रिया में निचली या मध्यम हिन्दू जाति या जनजाति या कोई अन्य समूह, अपनी प्रथाओं, रीतियों और जीवनशैली को उच्च या प्रायः द्विज जातियों की दिशा में बदल लेते हैं। प्रायः ऐसे परिवर्तन के साथ ही वे जातिव्यवस्था में उस स्थिति से उच्चतर स्थिति के दावेदार भी बन जाते हैं, जो कि परम्परागत रूप से स्थानीय समुदाय उन्हें प्रदान करता आया हो....।"N. Jayapalan Indian society and social institutions http://books.google.com/books?id=AumuJ2jtRZIC&pg=PA428 17 जनवरी 2013 2001 Atlantic Publishers & Distri 978-81-7156-925-0 428 https://web.archive.org/web/20160506154436/https://books.google.com/books?id=AumuJ2jtRZIC&pg=PA428 6 मई 2016 live संस्कृतीकरण का एक स्पष्ट उदाहरण कथित "निम्न जातियों" के लोगों द्वारा द्विज जातियों के अनुकरण में शुद्ध शाकाहार को अपनाना है, जो कि परम्परागत रूप से अशाकाहारी भोजन के विरोधी नहीं होते। एम. एन. श्रीनिवास के अनुसार, संस्कृतीकरण केवल नयी प्रथाओं और आदतों का अंगीकार करना ही नहीं है, बल्कि संस्कृत वाङ्मय में विद्यमान नये विचारों और मूल्यों के साथ साक्षात्कार करना भी इसमें आ जाता है। वे कहते हैं कि कर्म, धर्म, पाप, माया, संसार, मोक्ष आदि ऐसे संस्कृत साहित्य में उपस्थित विचार हैं जो कि संस्कृतीकृत लोगों के बोलचाल में आम हो जाते हैं।Srinivas, Mysore Narasimhachar (1962) Caste in Modern India: And other essays Asia Publishing House, Bombay, page 48, OCLC 5206379 https://web.archive.org/web/20081012101559/http://www.worldcat.org/oclc/5206379 12 अक्तूबर 2008 यह परिघटना नेपाल में भी खास, मगर, नेवार, थारू लोगों में देखी गयी है। Guneratne Arjun Many tongues, one people: the making of Tharu identity in Nepal Ithaca, New York Cornell University Press 2002 http://books.google.com/books?id=T7FWQ6dzYZQC&lpg=PP1&dq=guneratne%20arjun&pg=PP1#v=onepage&q&f=false April 11, 2011 https://web.archive.org/web/20160501142338/https://books.google.com/books?id=T7FWQ6dzYZQC&lpg=PP1&dq=guneratne%20arjun&pg=PP1#v=onepage&q&f=false 1 मई 2016 live सिद्धान्त श्रीनिवास ने सबसे पहले यह सिद्धान्त ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में अपने डी-फ़िल्. के शोधप्रबन्ध में दिया। बाद में यह सिद्धान्त एक पुस्तक के रूप में लाया गया जिसका शीर्षक था- "रिलीजन् ऍन्ड् सोसाय्टी अमंग् द कूर्ग्स् ऑफ़् साउथ् इन्डिया" (१९५२ में प्रकाशित)। यह पुस्तक कर्नाटक के कोडावा समुदाय का नृतत्त्वशास्त्रीय अध्ययन थी। श्रीनिवास ने पुस्तक में लिखा: "The caste system is far from a rigid system in which the position of each component caste is fixed for all time. Movement has always been possible, and especially in the middle regions of the hierarchy. A caste was able, in a generation or two, to rise to a higher position in the hierarchy by adopting vegetarianism and teetotalism, and by Sanskritizing its ritual and pantheon. In short, it took over, as far as possible, the customs, rites, and beliefs of the Brahmins, and adoption of the Brahminic way of life by a low caste seems to have been frequent, though theoretically forbidden. This process has been called 'Sanskritization' in this book, in preference to 'Brahminization', as certain Vedic rites are confined to the Brahmins and the two other 'twice-born' castes."Srinivas, M.N. (1952) Religion and Society Amongst the Coorgs of South India Clarendon Press, Oxford, page 32, OCLC 15999474 इस पुस्तक ने तब चल रहे इस विचार को चुनौती दी कि जाति एक दृढ़ और अपरिवर्तनशील संस्था है। संस्कृतीकरण की अवधारणा ने जातियों की जटिलता आदि विषयों में मदद की। साथ ही इसने भारत में विभिन्न जातियों और समुदायों द्वारा अपने दर्जे पर पुनर्विचार करवाने की गतिकी को भी अकादमिक प्रकाश में ला दिया। वर्तनी हिन्दी में कई स्थानों पर इस अवधारणा के लिए संस्कृतिकरण शब्द का प्रयोग भी किया जाता है, जो कि संस्कृत नियमों की दृष्टि से अशुद्ध रूप है। संस्कृतीकरण ही व्याकरणसम्मत रूप है। इन्हें भी देखें हिन्दूधर्म का इतिहास सुसंस्कार संस्कृति टीका-टिप्पणियाँ सन्दर्भ ब्रिटैनिका विश्वकोष s.v. "Hinduism", The history of Hinduism » Sources of Hinduism » Non-Indo-European sources » The process of “Sanskritization” Religion and Society among the Coorgs of South India by MN Srinivas, (Oxford, 1952) Caste in Modern India; And other essays: Page 48. (Media Promoters & Publishers Pvt. Ltd, Bombay; First Published: 1962, 11th Reprint: 1994) Fatalism and Development; Dor Bahadur Bista, First published:1999, Oxford India press Jaffrelot Christophe Dr Ambedkar and untouchability: analysing and fighting caste https://archive.org/details/drambedkaruntouc0000jaff 2005 harv 978-1-85065-449-0 C. Hurst & Co. Publishers London Tarde Gabriel 1899 http://www.archive.org/details/sociallawsanout02tardgoog Social Laws: An Outline of Sociology New York, The Macmillan company; London, Macmillan & co., ltd. harv 3 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130608164128/http://archive.org/details/sociallawsanout02tardgoog 8 जून 2013 live बाहरी कड़ियाँ Bibliography श्रेणी:समाजशास्त्र