411 REFERENCE · Wikipedia
मिलाऊ वायाडक्ट सेतु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|निर्माणाधीन वियाडक्ट सेतु का दृश्य (२००४)
दक्षिणी फ्रांस में टार्न नदी घाटी पर बना मिलाऊ वियाडक्ट सेतु को पेरिस को बार्सिलोना से जोड़ने के मकसद से तैयार किया गया था | इसके एक स्तम्भ की उंचाई ३४३ (११२५ फुट) तक है | यह पुल फ्रांस के एफिल टावर से थोड़ा अधिक उंचा और न्यूयार्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से मात्र ३८ मीटर (१२५ फुट) छोटा है | केबल से सधे इस पुल की गिनती दुनिया के बेजोड़ सड़क पुलों में होती है | फ़्रांसिसी स्ट्रक्चरल इंजीनियर माइकल विर्लोज्युक्स और ब्रिटिश आर्किटेक्ट नॉर्मन फॉस्टर द्वारा डिजाइन किए गए इस पुल का निर्माण वर्ष २००१ में शुरू हुआ था, जिसे पूरा होने में तकरीबन तीन साल का वक्त लगा | इसके बनाने में करीब ४० करोड़ यूरो की लागत आई थी | 14 दिसम्बर २००४ को इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया, जिसके दो दिन बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया गया | बेहद उंचाई पर बने इस पुल पर पारदर्शी कांच भी लगाएं गए है, जो यहाँ से गुजरने वाले वाहनों को हवा के तेज प्रवाह से बचाते हैं |
स्थान
thumb|800px|center|मिलाऊ वियाडक्ट सेतु और दाहिनी ओर मिलाऊ शहर
इन्हें भी देखें
मिलाउ घाटी सेतु
श्रेणी:फ़्रांस में सेतु