411 REFERENCE · Wikipedia
आसिफ़ शेख
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आसिफ़ शेख भारतीय टेलिविजन और फिल्म अभिनेता है। उन्होंने सबसे पहले शुरुआत धारावाहिक हम लोग से की थी। उन्होंने मुकद्दर का बादशाह जैसे सहायक भूमिका से फ़िल्मों में शुरुआत की। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 1991 में यारा दिलदारा भी आई थी। ये फिल्म संगीत निर्देशक जतिन-ललित की पहली फिल्म होने के साथ-साथ गीत "बिन तेरे सनम" के लिये जानी जाती है। हालांकि उन्हें मुख्य अभिनेता के रूप में सफलता नहीं मिली और उन्होने कई फ़िल्मों में सहायक भूमिकाएँ ही अदा की।
अन्य कुछ फिल्में जिसमें वो नज़र आए:- करन अर्जुन (1995), औज़ार (1997), बंधन (1998), प्यार किया तो डरना क्या (1998), हसीना मान जायेगी (1999), कुंवारा (2000), जोड़ी नं॰ 1 (2001), दिल ने जिसे अपना कहा (2004) और शादी करके फँस गया यार (2006)। वर्तमान में वो हास्य टीवी कार्यक्रम भाभी जी घर पर है! के अपने किरदार विभूति नारायण मिश्रा के लिये प्रसिद्धि पाए हैं। किसी का भाई किसी की जान हिंदी फिल्म में भी काम किया है।
== सन्दर्भ ==