Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अभय अष्टेकर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अभय अष्टेकर (जन्म ५ जुलाई, १९४९) भारत के एक सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री हैं। वे पेन्सिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में भौतिकी के एबर्ली प्रोफेसर तथा गुरुत्वाकर्षण भौतिकी एवं भूमिति संस्थान (Institute for Gravitation Physics and Geometry) के संचालक के रूप में कार्यरत हैं। अष्टेकर चरों के जनक के नाते वे लूप क्वांटम गुरुत्व तथा लूप क्वांटम कोस्मोलोजी के संस्थापकों में से एक हैं। लूप क्वाण्टम गुरुत्व के ऊपर उन्होने बहुत से लेख लिखे हैं जो गैर-भौतिविज्ञानियों को भी समझने लायक हैं। वे 'जनरल रिलेटिविटी ऐण्ड ग्रैविटेशन' नामक एक जनरल के दो मुख्य सम्पादकों में से एक हैं। जीवन परिचय अष्टेकर ने अपनी विश्वविद्यालयी शिक्षा भारत से पूरी की। इसके पश्चात १९७४ में उन्होने शिकागो विश्वविद्यालय से रॉबर्ट गेरॉश के मार्गदर्शन में डॉक्टरेट (Ph. D.) पूर्ण की। इन्हें भी देखें अष्टेकर चर (अष्टेकर वैरिएबल्स) श्रेणी:भारतीय वैज्ञानिक श्रेणी:1949 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग