Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिचुआन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सचवान अक्टूबर 2023 सिचुआन प्रान्त 四川省 Sichuan in China (+all claims hatched).svg 275px Sìchuān Shěng Sichuan 川 या 蜀 चुआन या शु CN-५१ 'चुआनशिआ सिलू' (川峡四路) का संक्षेपीकरण अर्थ: नदियों और वादियों के चार प्रशासनिक घेरे प्रांत चेंगदू चेंगदू लीउ चिबाओ जिआंग जुफ़ेंग ४,८५,००० ५वाँ २०१० ८,०४,१८,२०० चौथा (४) १८० २२वाँ २०११ २,१५० अरब चीनी युआन (US$ ३४० अरब) ९वाँ ३,१२९ US$ २५वाँ ०.७६३ २४वाँ मध्यम हान चीनी - ९५% यी - २.६% तिब्बती - १.५% चिआंग - ०.४% २१ १८१ ५०११ http://www.sichuan.gov.cn(सरलीकृत चीनी वर्ण) सिचुआन (四川, Sichuan या सचवान (Szechwan)) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी चेंगदू है। चीन द्वारा तिब्बत पर नियंत्रण पाने से पहले सिचुआन के कुछ इलाक़े तिब्बत का हिस्सा हुआ करते थे और ऐतिहासिक रूप से यह प्रान्त चीन और तिब्बत के बीच खींचातानी का क्षेत्र रहा है। परिचय सिचुआन प्रान्त के दो भिन्न भाग हैं: पूर्वी भाग ऊपजाऊ सिचुआन द्रोणी के मैदान में स्थित है जबकि पश्चिमी भाग पहाड़ी है और तिब्बत के पठार का सुदूर पूर्वी भाग है। यहीं पश्चिमी क्षेत्र में प्रान्त का सबसे ऊँचा पहाड़ गोन्गा शान (उर्फ़ मिन्या कोन्का) स्थित है। सिचुआन का खाना विश्व प्रसिद्ध है और इसमें मिर्च के प्रयोग पर अधिक ज़ोर दिया जाता है।The Rough Guide to China https://web.archive.org/web/20140725180545/http://books.google.com/books?id=vz48pBs5w14C 25 जुलाई 2014, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2 इस प्रदेश का मध्य भाग लाल बेसिन का पठार कहलाता है। यह प्राय: चारों ओर से पहाड़ों द्वारा घिरा हुआ है। इस प्रांत का अधिकांश भाग पहाड़ी है। चेंगटू मैदान एकमात्र समतल एवं उपजाऊ मैदान है। इस मैदान में मिन नदी की नहरों द्वारा सिंचाई होती है और धान मुख्य उपज है। यहाँ जनसंख्या का घनत्व २,३९२ व्यक्ति प्रति वर्ग मील है, जबकि शीकांग (Sikang) प्रांत की सीमा पर यह घनत्व केवल ११ व्यक्ति प्रति वर्ग मील है। सचवान का अर्थ 'चार नदियों' से है। मिन, तो, फू ओर क्याओलिंग नदियों के मिलने से यांग्त्सीक्यांग, बनती है और उत्तर से दक्षिण लाल बेसिन में बहती है। चारों ओर पर्वतों से घिरे होने के कारण, यहाँ का तापमान अधिक नहीं हो पाता। लाल बेसिन के चुंगकिंग नगर का दिसंबर, जनवरी का ताप ९.५ डिग्री सें. एवं जुलाई जगस्त का औसत ताप २० डिग्री से २८ डिग्री सें. रहता है। वार्षिक वर्षा ४० इंच होती है। सम या मृदु जलवायु के कारण सचवान प्रांत में अनेक प्रकार की कृषि होती है। पहाड़ी ढालों पर, सीढ़ीनुमा खेतों में, साल में दो तीन फसलें उगाई जाती हैं। जाड़े में गेहूँ, जौ, राई, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन और मटर तथा गरमी में धान (विशेषकर चेंगटू के निकट मैदानी भाग में), गन्ना, सन, तिल (sesamum), दलहन, मक्का, आलू, तंबाकू, शहतूत और नारंगी की उपज होती हैं। यहाँ पाए जाने वाले मुख्य खनिज कोयला, लोहा, ताँबा, सोना, चाँदी, सीसा, नमक एवं ऐंटिमनी हैं, जो प्रांत के विभिन्न भागों में खनन द्वारा निकाले जाते हैं। पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस उद्योग डज़कुंग (Tzekung) या डजल्यूजिंग (Tzeliutsing) में विकसित है। १९३७ ई. के चीन-जापान युद्ध के काल से ही इस प्रांत का औद्योगिक विकास हो रहा है। यहाँ लौह, इस्पात, शराब, वस्त्र, दवा, रंजक, विद्युत एवं मशीन यंत्र तथा घमन भट्टियों और औद्योगिक मशीन यंत्रों के निर्माण के कारखाने हैं। इस प्रांत से ऊन, चमड़ा, तुंग तेल, रेशम, रैमी (ramie), चाय, तंबाकु और रेवत चीनी (rhubarb) नामक जड़ी का निर्यात होता है। यांग्त्सीक्यांग एवं उसकी सहायक नदियों द्वारा गमनागमन होता है। चुंगकिंग बंदरगाह से चेंगटू नग तक सड़क एवं रेलमार्ग बना हुआ है। सचवान को समीपवर्ती प्रांतों से जोड़ने के लिए हज़ारों मील पक्की सड़कें बनाई गई हैं। सिचुआन के कुछ दृष्य इन्हें भी देखें चिआंग लोग चेंगदू तिब्बत का पठार सन्दर्भ 2 श्रेणी:सिचुआन श्रेणी:चीन के प्रांत श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के प्रान्त