Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कवि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Victor Hugo by Étienne Carjat 1876 - full.jpg फ़्रांसीसी कवि विक्टर ह्यूगो कवि वह व्यक्ति होता है जो भावनाओं, विचारों और अनुभूतियों को कलात्मक एवं रसपूर्ण भाषा में अभिव्यक्त करता है। कविता के माध्यम से कवि जीवन, प्रकृति, समाज, प्रेम, दर्शन तथा मानवीय संवेदनाओं का चित्रण करता है। भारतीय परम्परा में कवि को केवल रचनाकार ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी एवं संवेदनशील चिंतक भी माना गया है।Poet Encyclopaedia Britannica https://www.britannica.com/art/poetry 11 मई 2026 भारतीय साहित्य और वैदिक परम्परा में कवियों का विशेष महत्व रहा है। वैदिक काल में कहा गया है — "ऋषयः मन्त्रद्रष्टारः कवयः क्रान्तदर्शिनः" अर्थात ऋषि मन्त्रों के द्रष्टा और कवि दूरदर्शी होते हैं। इसी प्रकार हिन्दी में यह लोकोक्ति प्रसिद्ध है — “जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि।”हिन्दी साहित्य का इतिहास शुक्ल रामचन्द्र नागरी प्रचारिणी सभा 2002 कविता साहित्य की एक प्रमुख विधा है, जिसमें छंद, अलंकार, लय, बिंब तथा प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। आधुनिक काल में मुक्त छंद, गीत, ग़ज़ल और नई कविता जैसी अनेक शैलियाँ विकसित हुईं।काव्यशास्त्र नगेन्द्र राजकमल प्रकाशन 1998 कुछ प्रसिद्ध कवि महादेवी वर्मा जयशंकर प्रसाद सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सुमित्रानंदन पंत सुभद्रा कुमारी चौहान रामधारी सिंह दिनकर भवानी प्रसाद मिश्र नागार्जुन अज्ञेय हरिवंश राय बच्चन गोपाल दास नीरज प्रदीप शायर शायरी लिखने वाले कवि को शायर कहा जाता है। शायरी भारतीय उपमहाद्वीप में प्रचलित काव्य की एक शैली है, जिसमें मुख्यतः हिन्दी और उर्दू भाषाओं में रचनाएँ की जाती हैं।Culture of Hindi https://web.archive.org/web/20190401004939/https://books.google.com/books?id=ZMZjAAAAMAAJ 1 अप्रैल 2019, Malik Mohammad, Kalinga Publications, 2005, ISBN 978-81-87644-73-6 कुछ प्रसिद्ध शायर अमीर ख़ुसरो अशफाक उल्ला खाँ वारसी 'हसरत' दुष्यंत कुमार निदा फ़ाज़ली पण्डित राम प्रसाद 'बिस्मिल' बहादुर शाह ज़फ़र मिर्ज़ा ग़ालिब मीर तकी "मीर" मुहम्मद इक़बाल राहत इन्दौरी कुँवर बेचैन मुनव्वर राणा इन्हें भी देखें कविशिक्षा काव्य कविता महाकाव्य कवि सम्मेलन काव्यशास्त्र शायरी सन्दर्भ कवि श्रेणी:शायर श्रेणी:शायरी श्रेणी:हिन्दी श्रेणी:उर्दू श्रेणी:संगीत श्रेणी:कवि श्रेणी:कला व्यवसाय