411 REFERENCE · Wikipedia
पुरन पोली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पुरनपोली Coconut holige.jpg पुरनपोली होलिगे, पोळी, ओबट्टु, बोब्बाट्ट्लू, भाकशालू पश्चिम एवं दक्षिण भारत विशेषकर महाराष्ट्र veg गर्मा-गर्म या सामान्य तापमान पर गुड़, गेहूं, चना दाल, मेवा, हल्दी फलाहारी पुरनपोलीफलाहारी पुरनपोली https://web.archive.org/web/20080908113510/http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/cookery/asaprecipes/0807/26/1080726010_1.htm 8 सितंबर 2008 वेब दुनिया पर, अभिगमन तिथि: २२ अगस्त, २००९, आलू की पुरनपोलीआलू की पुरनपोलीजून 2021 InternetArchiveBot १ पोली में - ३४९ वसा से-९ ग्रामसंतृप्त वसा से- १ ग्राम
पुरन पोली (गुजराती: વેઢ઼઼મી (वेढ़़मी) मराठी और कोंकणी: पुरणपोळी/पुरणाची पोळी, तमिल: போளி पोली, कन्नड़: ಹೋಳಿಗೆ ओबट्टु/होलिगे, तेलुगु:बूरेलु व बोब्बाटु व बोब्बाटलु व पोलेय्लु, भाकशालू), भारतीय प्रसिद्ध मीठा पकवान है।पूरन पोली रेसिपी https://web.archive.org/web/20090328130509/http://nishamadhulika.com/sweets/pooran-poli-recipe.html 28 मार्च 2009 निशा मधुलिका द्वारा यह प्रत्येक तीज त्योहार आदि के अवसरों पर बनाया जाता है। महाराष्ट्र में इसे आमटी के साथ खाया जाता है। गुड़ीपडवा पर्व पर इसे विशेष रूप से बनाया जाता है। पुरन पोली की मुख्य सामग्री चना दाल होती है और इसे गुड़ या शक्कर से मीठा स्वाद दिया जाता है। इसे भरवां मीठा परांठा कहा जा सकता है।
शब्द वयुत्पति
पूरन पोली शब्द संस्कृत के शब्द पूरनपोलिका से बना है। संस्कृत की पूर् धातु से बना है पूरण शब्द जिसका अर्थ ऊपर तक भरना, पूरा करना, आदि हैं। चूंकि ऊपर तक भरा होना ही सम्पूर्ण होना है सो पूरण में संतुष्टिकारक भाव भी हैं। संस्कृत में रोटी के लिए पोळी (पोलिका) शब्द है। भाव हुआ भरवां रोटी। पोळी शब्द बना है पल् धातु से जिसमें विस्तार, फैलाव, संरक्षण का भाव निहित है इस प्ररकार पोळी का अर्थ हुआ जिसे फैलाया गया हो। बेलने के प्रक्रिया से रोटी विस्तार ही पाती है।
हिन्दी भाषी इस स्वादिष्ट व्यंजन को पूरनपोली कहते हैं क्योंकि मराठी के ळ व्यंजन का उच्चारण हिन्दी में नहीं होता है तो इसकी निकटतम ध्वनि ल से काम चलाया जाता है।
बनाने की विधि
पूरणपोळी चने की दाल को शक्कर की चाशनी में उबालकर बनाई गयी मीठी पिट्ठी से बनती है।http://www.guldusta.com/Prev_04.htm पुरन पोली की विधि 22 अगस्त 2009 https://web.archive.org/web/20090812135923/http://www.guldusta.com/Prev_04.htm 12 अगस्त 2009 dead यह पिठ्ठी ही भरावन होता है जिसमें जायफल, इलायची, केसर और यथासंभव मेवा डाल कर सुस्वादु बनाया जाता है।वेबदुनिया पर पुरनपोली https://web.archive.org/web/20090828184016/http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/cookery/sweets/0709/18/1070918052_1.htm 28 अगस्त 2009 , अभिगमन तिथि २२ अगस्त, २००९ इसमें पीले रंग के लिए चुटकी भर हल्दी भी डाली जा सकती है। चूंकि इसे ही मैदा या आटे की लोई में पूरा या भरा जाता है इसलिए पूरण नाम मिला। इसके उपरांत इसे तेल व शुद्ध घी से परांठे के जैसे दोनों ओर घी लगाकर अच्छी से लाल और करारा होने तक सेक लेते हैं।पूरन पोली की विधि https://web.archive.org/web/20091003223726/http://in.jagran.yahoo.com/khanakhazana/?category=33 3 अक्तूबर 2009 याहू जागरण, अभिगमन तिथि: २२ अगस्त, २००९ वैसे इसे महाराष्ट्र में करारा होने तक सेका जाता है, वहीं कर्नाटक और आंध्र प्रदेश आदि में इसे कोमल ही रखते हैं। सिकने के उपरांत इसे गर्म व सामान्य कर परोसा जाता है। इसके साथ आमटी व खीर भी परोसी जाती है। चार सदस्यों के लिए पुरनपोली बनाने का समय है ४० मिनट। इसे बना कर ३-४ दिनों तक रखा भी जा सकता है।
thumb|300px|right|कड़ाले बेल ओबट्टु (चना दाल ओबट्टु)
पोषण
एक पोली ११७ ग्रामडीप पुरन पोली में पोषक तथ्य https://web.archive.org/web/20100303095352/http://www.thedailyplate.com/nutrition-calories/food/deep/puran-poli 3 मार्च 2010 डेली प्लेट कैलोरी ३४९ कुल वसा ९ ग्राम (१४%) संतृप्त वसा १ ग्राम (५%) कोलेस्टेरॉल ० मि.ग्रा (०%) सोडियम १०२ मि.ग्रा. (४%) कुल कार्बोहाइड्रेट ५७ ग्रा. (१९%) रेशे ६ ग्रा. २४% शर्करा ४ ग्रा. प्रोटीन १० ग्रा. (२०%) विटामिन ०% कैल्शियम ६% लौह १५% कैलोरी अनुमानित वसा से कार्बो. से ६५.३% प्रोटीन से ११.५%
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
पुरन पोली संग आमटी बनाने की विधी
पोली बनाने की विधि पत्रिका पर
पुरनपोली को पारुप्पु पोली भी कहते हैं
बेले ओबट्टु ब्नाने की विधि
नारियल/कायी ओबट्टु बनाने की विधि
उषा प्रसाद रेसिपीज़
श्रेणी:रोटी
श्रेणी:मराठी खाना
श्रेणी:गुजराती खाना
श्रेणी:कर्नाटक का खाना
श्रेणी:भारतीय मिठाइयाँ
श्रेणी:नारियल
श्रेणी:कन्नड़ खाना
श्रेणी:आंध्र प्रदेश का खाना
श्रेणी:तमिल खाना
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना