Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ताइवानी आदिवासी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ताइवानी आदिवासी ताइवान के पाइवान आदिवासी समुदाय का सदस्य ५,३३,६०० (२०१४ में) ताइवान फ़ोर्मोसी भाषाएँ, चीनी भाषा ईसाई धर्म (७०%) अन्य ऑस्ट्रोनीशियाई लोग ताइवानी आदिवासी (अंग्रेज़ी: Taiwanese aborigines, ताइवानीज़ अबोरिजीन्ज़; चीनी: 臺灣原住民, ताइवान युआनझूमिन) ताइवान के मूल निवासी हैं। वे एक ऑस्ट्रोनीशियाई समुदाय हैं और फ़िलिपीन्ज़, मलेशिया, इण्डोनेशिया, माडागास्कर तथा ओशिआनिया के अन्य ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वाले समुदायों से अनुवांशिक (जेनेटिक) व भाषीय सम्बन्ध रखते हैं। ताइवानी आदिवासी चीन के हान चीनी लोगों से बिलकुल भिन्न हैं और इतिहासकारों का अनुमान है कि वे ताइवान पर पिछ्ले ८,००० वर्षों से बसे हुए हैं। इनकी मूल बोलियाँ फ़ोर्मोसी भाषाएँ कहलाती हैं।Anderson, Christian A. (2000). "New Austronesian Voyaging: Cultivating Amis Folk Songs for the International Stage". In Blundell, David. Austronesian Taiwan: Linguistics, History, Ethnology, Prehistory. Taipei: SMC Publishing. ISBN 9789868537804.Blundell, David (2000). Taiwan: Linguistics, History and Prehistory. Taipei: SMC Publishing. ISBN 9789868537804. सन् २०१४ में ताइवान की सरकार ने इनकी कुल आबादी ५,३३,६०० अनुमानित की गई थी जो ताइवान की पूरी जनसंख्या का २.३% था।"The Republic of China Yearbook 2014 https://web.archive.org/web/20170820161048/http://www.ey.gov.tw/Upload/UserFiles/YB%202014%20all%20100dpi.pdf 20 अगस्त 2017 " (PDF). Executive Yuan, R.O.C. 2014. ISBN 9789860423020. Retrieved 2015-02-25. इन्हें भी देखें ताइवान फ़ोर्मोसी भाषाएँ ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ सन्दर्भ * श्रेणी:एशिया की मानव जातियाँ श्रेणी:एशिया की प्राचीन जातियाँ श्रेणी:ताइवान की मानव जातियाँ