411 REFERENCE · Wikipedia
दिल की बाज़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिल की बाज़ी दिल की बाज़ी.jpg दिल की बाज़ी का पोस्टर अनिल गाँगुली अनिल गाँगुली रामलक्ष्मण मदन जोशी (संवाद) अनिल गाँगुली अक्षय कुमार, अविनाश वाधवन, आयशा जुल्का राम केलकर 7 मई, 1993 भारत हिन्दी
दिल की बाज़ी 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन अनिल गाँगुली ने किया। गांगुली की अपनी बंगाली फ़िल्म बलिदान (1991) का रीमेक, इस फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, अविनाश वाधवन और आयशा जुल्का हैं।
संक्षेप
अजय (अविनाश वाधवन) समृद्ध बिगड़ैल है। वह आशा (फरहीन) से प्यार करता है, जो अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर रखी हुई है। विजय (अक्षय कुमार) एक मध्यम वर्ग का व्यक्ति है जो नौकरी की तलाश में है और आरती (आयशा जुल्का) से प्यार करता है। अजय और विजय एक दूसरे से नफरत करते हैं। आरती के पिता विजय को उसी कंपनी में नौकरी दिलवाते हैं जहां वह काम कर रहे थे। वह इस तथ्य से अनजान होते हैं कि वह अजय के पिता की कंपनी है। अजय फिर विजय को निकालने की कोशिश करता है, लेकिन हर बार विफल रहता है। फिर पता चलता है कि अजय और विजय सौतेले भाई हैं। विजय के पिता ने उसकी मां, निर्मला देवी (राखी) को अजय की मां से शादी करने के लिए छोड़ दिया था। वह अजय को सच्चाई बताते हैं और उससे वादा करते हैं कि वह उसके भाई और उसकी मां से मिलेंगे और उन्हें संपत्ति में बराबर हिस्सा देंगे।
इस बीच, विजय को पता चलता है कि अजय उसका सौतेले भाई है और वह अपनी मां के लिए बदला लेना चाहता है। अजय को नष्ट करने के लिए वह अजय के प्रतिद्वंद्वियों के साथ हाथ मिलाता है। फिर वह अजय की उसकी माँ के साथ बातचीत को सुनता है जहां वह कहता है कि वह अपनी आधी संपत्ति को अपने सौतेले भाई और मां को देना चाहता है। जिसे वह इतने दिनों तक ढूंढने की कोशिश कर रहा था। विजय को फिर अपनी गलती महसूस होती है और वह अजय को माफ कर देता है। अंत में कुछ गुंडे अजय की माँ पर हमला करते हैं और भोगिलाल से बदला लेते हैं, जिसने अजय के दादा को मार डाला था। दोनों भाई इतने सालों बाद एकजुट हो जाते हैं। कहानी अजय की मां के मरने से समाप्त होती है जो निर्मला देवी से उनके दोनों बेटों को स्वीकार करने के लिए कहती हैं। तब सब एक परिवार के रूप में एक साथ रहते हैं।
मुख्य कलाकार
अविनाश वाधवन - अजय वेंकट कश्यप
अक्षय कुमार - विजय
आयशा जुल्का - आरती
राखी - निर्मला देवी
फरहीन - आशा
परेश रावल - संतोष कुमार / भोगिलाल
लक्ष्मीकांत बेर्डे - मोहन मुरली
अनुपम खेर - दौलतराम
नवीन निश्चल - विश्वनाथ कश्यप
अंजू महेन्द्रू - ललिता वेंकट कश्यप
अजीत वाच्छानी - वकील वाच्छानी
सुरेश चटवाल - सुरेश
अनु कपूर - बिहारी
राम मोहन - वासू काका
दिनेश हिंगू - टैक्सी चालक
विजू खोटे - हवलदार
संगीत
गीत गायक रामलक्ष्मण तुम साज छेड़ो मैं गीत गाऊँ लता मंगेशकर रविन्दर रावल 6:23 रुक भी जाओ जाना दिल को उदित नारायण, लता मंगेशकर शैली शैलेन्द्र 5:31 आगरे से आई हो या आई बरेली से अमित कुमार देव कोहली 5:51 ये बादल आसमान पे क्यों लता मंगेशकर, एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम शैली शैलेन्द्र 5:21 शादी करूँगी अलका याज्ञनिक, अमित कुमार देव कोहली 6:28 कितनी सर्दी पड़ गई अलका याज्ञनिक, उदित नारायण रविन्दर रावल 4:31 बुड्ढा क्या जवानों से कम है अलका याज्ञनिक देव कोहली 5:11
बाहरी कड़ियाँ
0290179 दिल की बाज़ी
श्रेणी:1993 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:रामलक्ष्मण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:बंगाली फ़िल्मों के हिंदी रीमेक