Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूटीआई एमएफ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यूटीआई एमएफ 150px|border|center निगमित कंपनी १४ जनवरी, २००३ मुंबई भारत यूटीआई टॉवर, जीएन ब्लॉक, बांद्रा - कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (पूर्व), मुंबई - ४०१० ०५१ दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र यू के सिन्हा, अध्यक्ष & प्रबंध निदेशकअन्य लोग यहां देखेंफंड प्रबंधकगण निवेश प्रबंधन और वित्तीय उत्पादों के वितरण यूटीआई-वेन्चर फंड्स्यूटीआई इंटरनेशनल,यूटीआई रिटायरमेन्ट सॉल्युशंस hindi.utimf.com यूटीआई एम.एफ भारत की एक म्यूचुअल फंड कंपनी है। यह युनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया से संबद्ध है। इसका आरंभ १४ जनवरी, २००३ को हुआ था, इसने यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के दृष्टिकोण पर चलना शुरु किया। इसे यूटीआई ट्रस्टी प्रा. लि. कॉ. द्वारा यूटीआई म्यूचुअल फ़ंड की योजनाओं और तत्कालीन यूनिट ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया की हस्तांतरित/माइग्रेटेड योजनाओं को प्रबंधित करने के‍ लिए बनाया गया था। यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी यूटीआई म्यूचुअल फ़ंड की सभी व्यावसायिक सेवाओं (निधि प्रबंधन को छोड़कर) के लिए निवेश प्रबंधन एग्रीमेंट, न्यास विलेख, सेबी (म्यूचुअल फ़ंड्स) नियमावली और योजनाओं के प्रावधानों के अनुपालन में पेशेवर तरीके से प्रबंधित कार्यकारी सहायता प्रदान करता है। यूटीआईएमएफ़ की विभिन्न गतिविधियों के बीच बाधारहित सामंजस्य बनाए रखने के लिए स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट सिस्टम्स और संचार का उपयोग किया जाता है। यूटीआई एएमसी सेबी (पोर्टफ़ोलियो प्रबंधक) नियमावली, १९९३ के तहत ३ फ़रवरी २००४ को पंजीकृत पोर्टफ़ोलियो प्रबंधक है, जो पोर्टफ़ोलियो प्रबंधन सेवाओं को संभालता है और गर्नसी, चैनल आइलैंड्स में पंजीकृत अपनी 100% सहायक इकाई यूटीआई इंटरनेशनल लिमिटेड के माध्यम से ऑफ़शोर फ़ंड्स के लिए प्रबंधक और मार्केटर के रूप में भी कार्य करता है। यूटीआई म्यूचुअल फ़ंड का निवेश सिद्धांत है व्यापक बाज़ार की तुलना में मध्यम से दीर्घ अवधि में फ़ंड पर होने वाली आय में काफ़ी कम उतार-चढ़ाव के साथ सातत्यपूर्ण और स्थिर रिटर्न प्रदान करना. यह सभी फ़ंड के लिए संतुलित और विविधतापूर्ण पोर्टफ़ोलियो एवं अपने सभी निवेशों के लिए कंपनी में ही श्रेष्‍ठ अनुसंधान आधारित पद्धति रखने में विश्वास करता है। यह बेहतर फ़ंड प्रबंधन पद्धतियों और प्रक्रिया आधारित निवेश प्रबंधन को अपनाने और बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यूटीआई म्यूचुअल फ़ंड आस्ति आवंटन और विभागीय आबंटन को महत्व देने के लिए निवेश पद्धति का उसी तरह से पालन करता है जैसे फ़ंड प्रबंधित करते समय प्रतिभूति (सिक्योरिटी) चयन को महत्व दिया जाता है। यह पोर्टफ़ोलियो/फ़ंड को बाज़ार की विभिन्न स्थितियों के अनुकूल बनाए रखने के लिए टॉप-डाउन और बॉटम-अप पद्धतियों को जोड़ता है जिससे निवेश अवसर को खोया न जा सके. इसके फ़ंड कार्यनिष्पादन के रूप में, यूटीआई म्यूचुअल फ़ंड का उद्देश्य समान श्रेणी में बने रहने के साथ फ़ंड को भी नियमित रूप से शीर्ष स्थान पर रखना है। बाहरी कड़ियाँ यूटीआई एमएफ़ का https://www.utimf.com आधिकारिक वेबसाइट श्रेणी:भारतीय कंपनियाँ श्रेणी:म्यूचुअल फंड श्रेणी:निवेश