411 REFERENCE · Wikipedia
प्रशासनिक ज़िला (जर्मनी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रशासनिक ज़िला (जर्मनी) de Regierungsbezirke प्रशासनिक प्रभाग जर्मनी जर्मनी के राज्य ज़िला
thumb|upright=1.4|अक्टूबर 2013 तक जर्मनी में प्रशासनिक ज़िले
प्रशासनिक ज़िला (Regierungsbezirk] जर्मनी में एक तरह का प्रशासनिक विभाजन है। वर्तमान में जर्मनी के सोलह राज्यों में से चार राज्यों को प्रशासनिक ज़िलों में बांटा गया है।Administrative Regions of Germany https://statiqly.com/germany-regions/ statiqly.com 27 अगस्त 2026 en जर्मनी के प्रशासनिक क्षेत्र हर एक प्रशासनिक ज़िले को आगे ग्रामीण या शहरी ज़िलों में बांटा गया है।
नियोजन
प्रशासनिक ज़िले जर्मनी के सोलह राज्यों में से चार राज्यों, बादेन-वुर्तेम्बर्ग, बवेरिया, हेसे और उत्तर राइन-वेस्टफ़ेलिया में मध्य-स्तरीय स्थानीय सरकारी इकाइयों के रूप में कार्य करते हैं।District Government of Upper Bavaria http://www.regierung.oberbayern.bayern.de/englisch/ 27 अगस्त 2026 https://web.archive.org/web/20130103121145/http://www.regierung.oberbayern.bayern.de/englisch/ 3 जनवरी 2013 en ऊपरी बवेरिया की जिला सरकारShort portrait of the District Government of Lower Franconia http://www.regierung.unterfranken.bayern.de/service/englisch/00101/index.html Regierung von Unterfranken 27 अगस्त 2026 https://web.archive.org/web/20150618050647/http://www.regierung.unterfranken.bayern.de/service/englisch/00101/index.html 18 जून 2015 en लोअर फ्रैंकोनिया की जिला सरकार का संक्षिप्त परिचय ये इकाइयाँ संबंधित राज्य सरकार के विकेन्द्रीकृत अंगों के रूप में कार्य करती हैं। इन चार राज्यों के उन्नीस प्रशासनिक ज़िलों में से प्रत्येक में एक गैर-विधायी शासी निकाय शामिल है, जिसे शासी सभापतिमंडल या जिला सरकार कहा जाता है। इन निकायों का नेतृत्व शासकीय अध्यक्ष करता है। अध्यक्ष का अधिकार मुख्य रूप से अपने अधिकार-क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज़िलों के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक निर्णयों से संबंधित होता है। सैक्सोनी में निदेशालय ज़िले हैं, जिनमें राज्य संसद से अधिक जिम्मेदारियाँ स्थानांतरित की गई हैं।
इतिहास
सर्वप्रथम प्रशासनिक ज़िले वर्ष 1808 में बवेरिया और प्रशिया के राज्यों में बनाए गए थे। वर्ष 1808 और 1816 के बीच साम्राज्य में होने वाले सुधारों के दौरान प्रशिया ने अपने प्रांतों को 25 प्रशासनिक ज़िलों में बांटा। आगे चलकर बारह प्रांतों में ऐसे 37 ज़िले और बनाए गए। वर्ष 1871 आते-आते जबतक जर्मनी का एकीकरण हुआ, तब तक जर्मन साम्राज्य के ज़्यादातर राज्यों ने प्रशासनिक ज़िले की संकल्पना को अपना लिया था। शुरुआत में दूसरे राज्यों में भी इसी तरह की इकाइयाँ अलग-अलग नामों से बनाई गई थीं। नाज़ी जर्मनी में इन एक जैसे प्रशासनिक विभागों के नामों को अनुरूप करके प्रशासनिक ज़िले कर दिया गया था, लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के बाद नामकरण में किए गए इन बदलावों को वापस ले लिया गया।
इन्हें भी देखें
जर्मनी के राज्य
अज़रबैजान के प्रशासनिक विभाग
गेल्टैक्ट
फ़्रांस के कम्यून
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Government regions of Germany प्रशासनिक ज़िला (जर्मनी)
श्रेणी:जर्मनी
श्रेणी:जर्मनी के उपविभाग
श्रेणी:जर्मनी के क्षेत्र