Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रंजन मदुगले

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

देशबंधु रंजन सेनेरथ मदुगले (රන්ජන් මඩුගල්ල; जन्म 22 अप्रैल 1959, कैंडी) श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में आईसीसी मैच रेफ़री पैनल के प्रमुख हैं। उन्होंने वर्ष 1979 से 1988 के मध्य श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उनका पहला मैच 1979 की आईसीसी ट्रॉफी का फाइनल मैच कनाडा के सामने था। उन्हें वर्ष 1982 में श्रीलंका की पहली टेस्ट क्रिकेट टीम का सदस्य होने का गौरव भी प्राप्त है जिसमें उन्होंने अर्जुन रणतुँगा के साथ पहली पारी में 99 रणों की साझेदारी के साथ 65 रण बनाये। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम की तरफ से 21 टेस्ट मैच एवं 63 एकदिवसीय मैच खेले साथ ही उन्होंने 2 टेस्ट मैचों एवं 13 एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तानी की।ESPN Cricinfo Player Profile: Ranjan Madugalle सन्दर्भ श्रेणी:1959 में जन्मे लोग श्रेणी:श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी