411 REFERENCE · Wikipedia
पटियाला सलवार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|पटियाला सलवार पहनी हुई युवती
पटियाला सलवार (पट्टियों वाली सलवार) पंजाबी पोशाक का एक हिस्सा है। इसे उर्दू में शलवार भी कहा जाता है। यह आम तौर उत्तरी भारत में पंजाब राज्य के शहर पटियाला में महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली पोशाक है। पहले ज़माने में सलवार पटियाला के शाही परिवार की महिलाओं के द्वारा पहनी जाती थी। पटियाला सलवार का स्वरूप पठानी पोशाक से मेल खाता है। यह बहुत खुली हुई होती है और इसके साथ पहनी जाने वाली कमीज़ घुटनों तक लम्बी होती है। काफी दशकों से मर्द सलवार आमतौर पर कम पहनते हैं लेकिन औरतें आज भी सलवार को कुछ बदलाव और नए कटाव के साथ पहनती हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:पंजाबी वस्त्र
श्रेणी:पटियाला
श्रेणी:भारतीय पोशाक