411 REFERENCE · Wikipedia
पम्प एंड डंप घोटाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इस इंटरनेट घोटाले में बड़े पैमाने पर किसी नए शेयर के मूल्य बढ़ने की सूचना ई मेल द्वारा भेजी जाती है। ज्यादातर ये शेयर बहुत ही कम मूल्य के होते हैं। बड़े पैमाने पर छोटे निवेशक इसमें रुचि लेते हैं और जल्दी ही उस शेयर का मूल्य बढ़ जाता है। तब वह व्यक्ति जिसने पहले से इस शेयर को खरीद रखा था, बड़े पैमाने पर इसे बेच देता है और भारी लाभ कमा लेता है। छोटे निवेशकों को इससे भारी नुक्सान होता है और बेईमान को लाभ।
श्रेणी:अंतरजाल