Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गन्धक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Sulfur sulfur Schwefel Azufre Soufre 硫黄 Сера Сульфур S 16 016 बहुपरमाणुक अधातु गन्धक या सल्फ़र (अंग्रेजी - Sulphur, Sulfur) एक रासायनिक तत्व है जिसकी परमाणु संख्या १६ होती है। इसका संकेत S होता है तथा परमाणुभार 32.1। यह आवर्त सारणी में ऑक्सीजन के ग्रूप (समूह) में आता है। यह जैव पदार्थों में विभिन्न रूपों में विद्यमान रहता है। thumb|left|S8 अणु की संरचना प्राकृतिक उपलब्धता प्रकृति में सल्फर मुक्त तथा संयुक्त दोनों अवस्था में मिलता है। मुक्त अवस्था में यह ज्वालामुखी क्षेत्रों, मुख्यतः इटली के सिसली तथा जापान में पाया जाता है। अमेरिका के लुसियाना तथा टेक्सास राज्यों में पुथ्वी की सतह के 250 मीटर (लगभग 800 फुट) नीचे यह प्रचुर मात्रा में मिलता है। संयुक्त अवस्था में यह धातुओं के सल्फाईड तथा सल्फेट के रूप में मिलता है - सिनेबार (Cinnabar) - HgS जिंक ब्लेंड (Zinc Blende) - ZnS कॉपर पाईराइट्स (Copper Pyrites)- CuFeS2 आयरन पाईराईट्स - FeS2 लेड सल्फाईड (गैलेना - Galena) - PbS आर्सेनिक सल्फाईड - As2S3 जिप्सम (Gypsum) - CaSO4 हेवी स्पार (Heavy Spar) - BaSO4 इप्सम लवण (Epsom Salt) - MgSO4.7H2O सोडियम सल्फेट (Glauber's Salt) - Na2SO4 यह लहसुन, प्याज, अंडा जैसे जैविक पदार्थों में भी पाया जाता है। Symbols Extraction Minerals Compounds श्रेणी:गन्धक श्रेणी:रासायनिक तत्व श्रेणी:काल्कोजन श्रेणी:बहुपरमाणुक अधातु श्रेणी:आहारीय खनिज श्रेणी:कृषि रसायन