411 REFERENCE · Wikipedia
साल्मोनेलोसिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से ली गई तस्वीर में साल्मोनेला टाइफिम्यूरियम (लाल रंग का) को संवर्धित मानव कोशिकाओं पर आक्रमण करते हुए दिखाया गया है।
साल्मोनेलोसिस साल्मोनेला जाति के जीवाणु के कारण होने वाला एक लक्षण-युक्त संक्रमण है। यह सबसे आम बीमारियों में से एक है जिसे भोजन-विषात्तन के नाम से जाना जाता है (हालांकि यह नाम आम तौर पर भोजन से होने वाली बीमारियों के लिए इस्तेमाल होता है)। मनुष्यों में इसका सबसे आम लक्षण दस्त, बुखार, पेट में ऐंठन और उल्टी हैं।
संकेत और लक्षण
साल्मोनेलोसिस से पीड़ित ज़्यादातर लोगों में संक्रमण के 12 से 72 घंटों के बाद दस्त, बुखार, उल्टी और पेट में ऐंठन की समस्या होती है और ये लक्षण दो से सात दिनों तक रहते हैं।Santos RL Zhang S Tsolis RM Kingsley RA Adams LG Bäumler AJ Animal models of Salmonella infections: enteritis versus typhoid fever. Microbes and infection नवम्बर 2001 3 14-15 1335-44 10.1016/s1286-4579(01)01495-2 11755423 https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S1286457901014952?via%3Dihub 27 अगस्त 2026 दस्त अक्सर पानी और बिना खून वाले होते हैं लेकिन इनमें बलगम और खून भी हो सकता है। कुछ मामलों में ज्यादा दस्त के कारण मरीज़ को खतरनाक रूप से निर्जलीकरण हो सकता है और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है।
कारण
यह बीमारी दूषित भोजन करने से फैलती है।Are the bacteria that make food smell and taste bad the same ones that make you sick? Tufts Now https://now.tufts.edu/2012/02/24/are-bacteria-make-food-smell-and-taste-bad-same-ones-make-you-sick now.tufts.edu 27 अगस्त 2026 en 24 फरवरी 2012 रसोईघर में साफ़-सफ़ाई की कमी भी इसके फैलने का कारण है। खासकर बड़े संस्थानों के रसोई और रेस्टोरेंट में साफ़-सफ़ाई की कमी एक बड़ी समस्या हो सकती है क्योंकि इससे बीमारी ज्यादा तेज़ी से फैल सकती है और इससे ज्यादा लोग प्रभावित भी हो सकते है।
उपचार और रोकथाम
संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग की एजेंसी फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने खाने से होने वाले साल्मोनेलोसिस के जोखिम को कम करने के लिए दिशा निर्देश जारी की हैं।Salmonella Questions and Answers http://www.fsis.usda.gov/Fact_Sheets/Salmonella_Questions_%26_Answers/index.asp USDA Food Safety and Inspection Service 27 अगस्त 2026 15 जनवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090115230327/http://www.fsis.usda.gov/Fact_Sheets/Salmonella_Questions_%26_Answers/index.asp dead खाने को 145 से 165 °F (63 से 74 °C) तापमान पर पकाना चाहिए और सूप या ग्रेवी जैसे तरल पदार्थों को दोबारा गर्म करते समय उबालना चाहिए।
मौखिक पुनर्जलीकरण अनुपूरकों (जिनमें आमतौर पर सोडियम क्लोराइड और पोटेशियम क्लोराइड होते हैं) से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा किया जा सकता है। जीवाणु को खत्म करने के लिए सैफ्ट्रिएक्सोन जैसी प्रतिजैविक दी जा सकती हैं लेकिन ज़्यादातर मामलों में इनकी ज़रूरत नहीं होती।Nontyphoidal Salmonella Infections - Infectious Disease https://www.merckmanuals.com/professional/infectious-diseases/gram-negative-bacilli/nontyphoidal-salmonella-infections Merck Manual Professional Edition 27 अगस्त 2026
इन्हें भी देखें
एंटेरोबैक्टीरियेलीस
गामाप्रोटियोबैक्टीरिया
प्रोटियोबैक्टीरिया
ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया
सन्दर्भ
श्रेणी:खाद्यवाहित रोग
श्रेणी:साल्मोनेला
श्रेणी:जठरांत्र बैक्टीरिया