411 REFERENCE · Wikipedia
राम शस्त्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राम शस्त्र राम शस्त्र.jpg राम शस्त्र का पोस्टर फ़िरोज़ नाडियाडवाला संजय गुप्ता अनु मलिक जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, दीप्ती भटनागर, असरानी 10 नवंबर, 1995 भारत हिन्दी
राम शस्त्र 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित किया गया है। फ़िल्म में जैकी श्रॉफ, आदित्य पंचोली, मनीषा कोइराला और दीप्ति भटनागर मुख्य भूमिकाओं में हैं।Photos:53 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं एक्ट्रेस Deepti Bhatnagar, खूबसूरती में दे रही यंग हिरोइंस को टक्कर! https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/deepti-bhatnagar-hot-photos-sets-social-media-on-fire-watch-glamorous-pics-here-ditish-3566143-page-5.html 25 दिसम्बर 2024 News18 हिंदी 22 अप्रैल 2021 hi 25 दिसंबर 2024 https://web.archive.org/web/20241225163945/https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/deepti-bhatnagar-hot-photos-sets-social-media-on-fire-watch-glamorous-pics-here-ditish-3566143-page-5.html dead
फ़िल्म का विषय 1990 की अमेरिकी फ़िल्म हार्ड टू किल से प्रेरित है। इस विषय को पहले 1994 की फ़िल्म चीता में भी अपनाया गया था।
संक्षेप
एक अमीर अपराधी ढोंगा (अनुपम खेर), पुलिस कमिश्नर (दारा सिंह) की हत्या की योजना बनाता है। लेकिन उसका हमला तब नाकाम हो जाता है जब उसके छोटे भाई को राम सिन्हा (जैकी श्रॉफ) द्वारा मार दिया जाता है। ढोंगा पांच साल के लिए जेल चला जाता है और अपने भाई के अपमान और हत्या का बदला लेने की कसम खाता है। बाद में राम सिन्हा एक इंस्पेक्टर बन जाता है और साथी इंस्पेक्टर कवि (आदित्य पंचोली) के साथ मिलकर विभिन्न ड्रग डीलरों और दलालों को कैद करता है। इनमें ढोंगा के लिए काम करने वाले भी शामिल होते हैं।
राम, कवि की बहन अंजलि (मनीषा कोइराला) से शादी करता है और एक बेटे का पिता बनता है। ढोंगा जेल से वापस आता है और पुलिस कमिश्नर का सम्मान पाने के उद्देश्य से कुछ पुलिस वालों और अपने वकील श्रीवास्तव (आलोक नाथ) की मदद से कानूनी रूप से अपने आपराधिक साम्राज्य को चलाने की योजना बनाता है। ढोंगा का दूसरा भाई सतपाल (मुकेश ऋषि) राम के घर में नशीली दवाएं छुपा देता है। लेकिन राम, रितु (दीप्ती भटनागर) की मदद से अपनी गिरफ्तारी से बच निकलता है। वह कमिश्नर के सामने अपनी बेगुनाही साबित करता है और अपने बेटे और कवि को बचाते हुए अपने सभी दुश्मनों को मार देता है।
मुख्य कलाकार
जैकी श्रॉफ — इंस्पेक्टर राम सिन्हा
मनीषा कोइराला — अंजलि सिन्हा
दीप्ती भटनागर — रितु
आदित्य पंचोली — इंस्पेक्टर कवि
अनुपम खेर — ढोंगा
आलोक नाथ — वकील श्रीवास्तव
मुकेश ऋषि — सतपाल
टीकू तलसानिया — हवलदार बहादुर सिंह
दारा सिंह — पुलिस कमिश्नर
असरानी — छज्जू राम
जगदीप — पी. के. (प्यार किस)
इशरत अली — इंस्पेक्टर शिंदे
संगीत
गीत गायक अनु मलिक चक लांगे गुरदास मान, सुनीता राव 6:44 माया गोविन्द लव मशीन उषा उथुप 5:54 देव कोहली ओ मैं तेरा तुम मेरे हो कुमार सानु, अलका यागनिक 7:24 देव कोहली प्यार प्यार प्यार मुझे प्यार हो गया अलका यागनिक 8:35 देव कोहली तेरा चेहरा ना देखूं अगर विनोद राठौड़, अलका यागनिक 7:46 इन्दीवर तेरा चेहरा ना देखूं अगर — महिला अलका यागनिक 7:46 इन्दीवर तुझे मांगा था तुझे पाया है विनोद राठौड़, अलका यागनिक 9:03 राहत इन्दौरी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0114232 राम शस्त्र
श्रेणी:1995 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में