411 REFERENCE · Wikipedia
यूराल नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|विमान से ली गई काज़ाख़स्तान में यूराल नदी की एक तस्वीर
thumb|230px|कैस्पियन सागर में यूराल नदी की विचित्र ऊँगली-जैसी डेल्टा (नदीमुख)
यूराल नदी (अंग्रेज़ी: Ural), उराल नदी (रूसी: Урал) या झ़ायक नदी (रूसी: Жайық) रूस और काज़ाख़स्तान से बहने वाली एक नदी है। यह यूराल पहाड़ों के दक्षिणी भाग में उत्पन्न होती है और १,५११ किमी के लम्बे सफ़र के बाद कैस्पियन सागर में मिल जाती है। वोल्गा नदी और डैन्यूब नदी के बाद यह यूरोप की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। कैस्पियन सागर के लिए यह वोल्गा नदी के बाद दूसरा सबसे मुख्य जलस्रोत है।
झ़ायक का उच्चारण
'झ़ायक' शब्द में 'झ़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'झ' से काफ़ी भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द और हिन्दी के अझ़दहा शब्द के 'झ़' से मिलता है।
नदीमार्ग
यूराल नदी यूराल पर्वतों के क्रुगलाया पहाड़ की ढलान पर शुरू होती है जो राजनैतिक रूप से रूस के बश्कोरतोस्तान प्रान्त में स्थित है। यहाँ इसकी चौड़ाई ६०-८० मीटर है। फिर यह नीचे याइक दलदली क्षेत्र में आ जाती है जहाँ इसकी चौड़ाई बढ़कर ५ किमी हो जाती है। फिर यह रूस के माग्नीतोगोर्स्क शहर से गुज़रती है जो चेल्याबिन्स्क ओब्लास्त में है। इसके किनारे अब पत्थरीले और गहरे हो जाते हैं। फिर यह ओरेनबूर्ग ओब्लास्त के ओर्स्क शहर से गुज़रती हुई अचानक पश्चिम का रुख़ करती है और गूबरलिन्स्क पहाड़ों में एक तंग घाटी से निकलती है जिसके बाद यह काज़ाख़स्तान के उरल (उराल्स्क) शहर से निकलती है। इसके बाद यह सीधा दक्षिण की ओर चलती हुई पश्चिमी काज़ाख़स्तान प्रान्त और अतिराऊ प्रान्त से गुज़रती है। अब इसकी धार बंटकर बहुत सी उपधाराएँ और झीलें बनाती है, जिनमें याइक धारा और ज़ोलोतोय धारा प्रमुख हैं। इन दोनों से यहाँ एक विशाल आर्द्र इलाक़ा (घास और पौधों से भरा हुआ क्षेत्र जहाँ बहुत कम गहराई का पानी फैला हुआ हो) बनता है। इसमें बहुत से पक्षी, जानवर, मछलियाँ और वनस्पति पनपते हैं। कैस्पियन सागर में यूराल नदी की डेल्टा का एक अजीब-ग़रीब लम्बी ऊँगली जैसा आकार है।The Caspian Sea Environment https://web.archive.org/web/20130528012336/http://books.google.com/books?id=C1ajCHzI9OEC 28 मई 2013 , A. G. Kosti︠a︡noĭ and A. Kosarev, Birkhäuser, 2005, ISBN 978-3-540-28281-5, ... In the delta of the Ural River, the principal node of its channel network is represented by the site of splitting the river into two major channels - the Yaik Channel consisting of a system of individual streams and the Zolotoi Channel ...
इन्हें भी देखें
यूराल पर्वत
कैस्पियन सागर
बश्कोरतोस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:रूस की नदियाँ
श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान की नदियाँ
श्रेणी:यूरोप की नदियाँ
श्रेणी:सीमावर्ती नदियाँ