411 REFERENCE · Wikipedia
चेचक का टीका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|चेचक का टीका
चेचक के टीके का उपयोग वेरियोला विषाणु के कारण होने वाले चेचक के संक्रमण को रोकने के लिए किया जाता है। किसी संक्रामक रोग के विरुद्ध विकसित किया गया यह पहला टीका है। ब्रिटिश डॉक्टर एडवर्ड जेनर ने 1796 में साबित किया कि गायों में होने वाली हल्की बीमारी काउपॉक्स का संक्रमण खतरनाक बीमारी चेचक से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता देता है। 20वीं सदी में आधुनिक चेचक का टीका आने से पहले काऊपॉक्स एक प्राकृतिक टीका के रूप में कार्य करता था।
1958 से 1977 तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक टीकाकरण अभियान चलाया जिससे चेचक का उन्मूलन हो गया। यह एकमात्र मानव रोग है जिसका उन्मूलन हो चुका हैं।बेलोंगिया एडवर्ड ए. नेलवे एलिसन एल. स्मॉलपॉक्स वैक्सीन: द गुड, द बैड, एंड द अगली https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC1069029/ नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन 8 अक्टूबर 2025 87–92 10.3121/cmr.1.2.87 अप्रैल 2003 हालांकि अब आम जनता पर नियमित चेचक का टीकाकरण नहीं किया जाता है फिर भी अनुसंधान के लिए तथा जैव आतंकवाद, जैविक युद्ध और एमपॉक्स से बचाव के लिए टीके का उत्पादन किया जा रहा है।
इतिहास
सबसे पुराने टीके के रूप में चेचक का टीका चिकित्सा प्रौद्योगिकी की कई पीढ़ियों से गुजर चुका है। 1796 से 1880 के दशक तक यह टीका एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक हाथ से हाथ टीकाकरण के माध्यम से प्रसारित होता था।हिस्ट्री ऑफ स्मॉलपॉक्स वैक्सीनेशन https://www.who.int/news-room/spotlight/history-of-vaccination/history-of-smallpox-vaccination वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन 8 अक्टूबर 2025 en 1840 के दशक से मवेशियों में चेचक का टीका सफलतापूर्वक लगाया जाने लगा और 1880 के दशक में बछड़े का लिम्फ टीका चेचक का प्रमुख टीका बन गया।
प्रयोग
चेचक को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किए गए टीके समय के साथ बेहतर होते गए। 1950 से 1970 के दशक में जीवित पशुओं की त्वचा पर उगाए गए पहली पीढ़ी के टीकों का चेचक उन्मूलन के लिए सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया गया। दूसरी पीढ़ी के टीकों को अधिक शुद्धता के लिए कोरियोएलैंटोइक झिल्ली या कोशिका संवर्धन में उगाया गया और चेचक उन्मूलन अभियान के दौरान कुछ क्षेत्रों में इसका उपयोग किया गया। तीसरी पीढ़ी के टीके वैक्सीनिया के कमजोर किए गए वायरस पर आधारित थे लेकिन चेचक खत्म होने से पहले इसका इस्तेमाल बहुत कम हुआ था।ऑपरेशनल फ्रेमवर्क फॉर द डिप्लॉयमेंट ऑफ द डब्ल्यूएचओ स्मॉलपॉक्स वैक्सीन इमरजेंसी स्टोकपिल इन रिस्पॉन्स टू ए स्मॉलपॉक्स इवेंट https://www.who.int/publications/i/item/WHO-WHE-IHM-2017-14 वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन 9 अक्टूबर 2025 en
इन्हें भी देखें
चेचक
टीकाकरण
सन्दर्भ
श्रेणी:रोग
श्रेणी:स्वास्थ्य