Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ का चिह्न अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (International Astronomical Union (IAU)), पेशेवर खगोलशास्त्रियों का एक संगठन है। इसका केंद्रीय सचिवालय पैरिस, फ़्रांस में है। इस संघ का ध्येय खगोलशास्त्र के क्षेत्र में अनुसन्धान और अध्ययन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। जब भी ब्रह्माण्ड में कोई नई वस्तु पाई जाती है तो खगोलीय संघ द्वारा दिए गए नाम ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होते हैं। तथा IAU की स्थापना 1919 में हुई थी thumb|center|550px|अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) में 82 देशों के सदस्य संगठन शामिल हैं (राष्ट्रीय सदस्यों के रूप में नामित)। अन्य भाषाओँ में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ को अंग्रेज़ी में "इंटरनैशनल ऐस्ट्रोनॉमिकल यूनियन" (International Astronomical Union या IAU) और फ़्रांसिसी में "उनियाँ आस्त्रोनोमीक ऐंतेरनास्योनाल" (Union astronomique internationale) कहा जाता है। इतिहास अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ का संगठन १९१९ में किया गया था जब बहुत सी अन्य खगोलीय संगठनों को इसमें विलय कर दिया गया। इसके पहले अध्यक्ष फ़्रांसिसी खगोलशास्त्री बैंझ़ामैं बैलौद (Benjamin Baillaud) थे। सामान्य बैठकें १९२२ के बाद, अ॰ख॰स॰ हर तीन साल में एक सामान्य बैठक करता आ रहा है। इसमें सिर्फ़ एक बार द्वितीय विश्व युद्ध के कारण १९३८-१९४८ के दस साल के अंतराल में कोई बैठक नहीं हुई थी। इन्हें भी देखें खगोलशास्त्र खगोलशास्त्र से संबंधित शब्दावली श्रेणी:खगोलशास्त्र श्रेणी:खगोलशास्त्रीय संगठन श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठन