411 REFERENCE · Wikipedia
हलेबीडु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हलेबीडु Halebiduಹಳೇಬೀಡು Halebidu BNC.jpg हलेबीडु का होयसलेश्वर मंदिर हलेबीडु India Karnataka 13.216 75.991 inline, title कर्नाटक में स्थिति देश प्रान्त कर्नाटक ज़िला हासन ज़िला तहसील बेलूर 6458 2011 भाषा प्रचलित कन्नड़ भारतीय मानक समय +5:30
हलेबीडु (Halebidu) भारत के कर्नाटक राज्य के हासन ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व (हिन्दू और जैन) धार्मिक स्थल है, जो पूर्वकाल में होयसल राजवंश की राजधानी रहा था।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894
विवरण
इसे पूर्व में दोरसमुद्र या द्वारसमुद्र भी कहा जाता था। यह होयसाल राजवंश की राजधानी रहा है। इस कारण यह होयसाल स्थापात्यकला का अद्भुत केन्द्र है, जिसके मुख्य नमूने हैं होयसालेश्वर और केदारेश्वर मंदिर। वर्तमान हैलेबिडु का अर्थ है नष्ट शहर। इस शहर को बहमनी साम्राज्य द्वारा दो बार नष्ट किया गया था। हेलिबिड को भारतीय मंदिर और शिल्प कला का दर्शन कराने वाले स्थान के रूप में जाना जाता है। बेलूर के संग जुड़वा नगर कही जाने वाली यह जगह तीन शताब्दियों तक (११वीं शताब्दी के मध्य से १४वीं शताब्दी के मध्य तक) होयसल वंश का गढ़ था। बेलूर-हेलिबिड की स्थापना जन अनुयायी नृपा कामा ने की थी। लेकिन इसे वास्तविक प्रसिद्धि होयसला वंश के शासन काल में बने मंदिरों के लिए मिली। होयसला शासक कला और शिल्प के संरक्षक थे। बेलूर और हेलिबिड में इन्होंने भव्य मंदिरों का निर्माण कराया जो आज भी उसी शान से खड़े हैं।
यातायात
राष्ट्रीय राजमार्ग 73 यहाँ से गुज़रता है।
दीर्घा
इन्हें भी देखें
होयसल राजवंश
बेलूर
हासन ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
Halebid
बेलूर और हलेबीड के चित्र
बेलूर और हलेबीड के चित्र
हलेबीडु और होयसल वास्तुशास्त्र
सन्दर्भ
श्रेणी:हासन ज़िला
श्रेणी:कर्नाटक के गाँव
श्रेणी:हासन ज़िले के गाँव
श्रेणी:कर्नाटक में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:भारत में भूतपूर्व राजधानियाँ
श्रेणी:कर्नाटक में पुरातत्व स्थल