411 REFERENCE · Wikipedia
स्टोनहॅन्ज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्टोनहॅन्ज (अंग्रेज़ी: Stonehenge) ब्रिटेन की विल्टशायर काउंटी में स्थित एक प्रसिद्ध प्रागैतिहासिक (प्रीहिस्टोरिक) स्थापत्य है। यह एक महापाषाण शिलावर्त (बड़ी शिलाओं को व्यवस्थित करके बनाया गया गोला) है। इसमें ७ मीटर (२३ फ़ुट) से भी ऊँची शिलाओं को धरती में गाड़कर खड़ा करके एक चक्र बनाया गया था। इतिहासकार अनुमान लगाते हैं कि इसका निर्माण पाषाण युग और कांस्य युग में ३००० ईसापूर्व से २००० ईसापूर्व काल में सम्पन्न हुआ।Tim Darvill and Geoff Wainwright Dig pinpoints Stonehenge origins BBC 21 सितंबर 2008 http://news.bbc.co.uk/1/hi/sci/tech/7625145.stm 22 सितंबर 2008 James Morgan https://web.archive.org/web/20080922111534/http://news.bbc.co.uk/1/hi/sci/tech/7625145.stm 22 सितंबर 2008 live स्टोनहॅन्ज के प्राचीन निर्माताओं के ध्येय के बारे में विद्वानों में मतभेद है लेकिन यहाँ ३००० ईसापूर्व काल से शुरु होकर मानव क़ब्रों के चिह्न मिलते हैं जिनमें सबसे प्राचीन अस्तियाँ ३००० ईपू में अग्निदाह किये गये एक मृतक की हैं।Pitts Mike 8 अगस्त 2008 Stonehenge: one of our largest excavations draws to a close British Archaeology Council for British Archaeology York, England 102 p13 1357-4442Stonehenge may have been burial site for Stone Age elite, say archaeologists https://web.archive.org/web/20130512204852/http://www.guardian.co.uk/science/2013/mar/09/archaeology-stonehenge-bones-burial-ground 12 मई 2013 , Maev Kennedy, The Guardian, Friday 8 मार्च 2013, ... More than 50,000 cremated bone fragments, of 63 individuals buried at Stonehenge, have been excavated and studied for the first time ...
इन्हें भी देखें
शिलावर्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:शिलावर्त
श्रेणी:महापाषाण स्थापत्य
श्रेणी:प्रागैतिहासिक ब्रिटेन