Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सत्यप्रकाश सरस्वती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ सत्यप्रकाश सरस्वती (२४ सितम्बर १९०५ - १८ जनवरी १९९५) भारत के रसायनविद्, आध्यात्मिक-धार्मिक चिन्तक, लेखक और वक्ता थे।भारतीय चरित कोश लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' http://books.google.co.in/books?id=80nQTsxE5tEC 915 8174831002 राजपाल एण्ड सन्स 2009 18 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140418220651/http://books.google.co.in/books?id=80nQTsxE5tEC 18 अप्रैल 2014 live स्वमी जी आर्य समाज के प्रसिद्ध वैदिक विद्वानों में अग्रणी थे। उन्होने जीवन का अधिकांश भाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रसायन-विभाग के अध्यक्ष के रूप में बिताया। जीवन के उत्तरार्ध को उन्होने रघुवंशी राजाओं की भांति सामाजिक जागरण, लोकोपकार तथा ग्रन्थ-लेखन में व्यतीत किया। स्वामी सत्यप्रकाश सरस्वती का व्यक्तित्व अनेक अद्भुत विशिष्टताओं से संपन्न था। उन्हें 'विज्ञान, धर्म और साहित्य की त्रिवेणी' ठीक ही कहा गया है। सभी विशेषताएं एक साथ एक ही व्यक्ति में बहुत कम देखने में आती हैं। स्वामी जी विविध विषयों पर प्रभावी ढंग से सारगर्भित व्याख्यान देने में अपने समय में अद्भुत थे। चारों वेदों के अंग्रेजी भाष्य की रचना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। परिचय इनके पिताजी पण्डित गंगाप्रसाद उपाध्याय आर्य समाज के प्रसिद्ध लेखक व विद्वान थे।आत्मा की सत्ता पर स्वामी सत्यप्रकाश सरस्वती जी के सारगर्भित विचार वेदपरायण स्वामी सत्यप्रकाश सरस्वती उच्चकोटि के विद्वान् एवं महान चिन्तक थे। वे असीमित रचनात्मक ऊर्जा के धनी थे। वेदों की ज्ञान गरिमा को विदेशी भी समझ लें, अतएव अंग्रेजी में विशदरूप से २६ खण्डों में चारों वेदों का अथक परिश्रम से यथातथ्य प्रस्तुत किया गया अनुवाद स्वामी जी का एक स्थायी संपत्ति की भाँति सर्वोपरि अनुदान है। उन्होने वैदिक वाङ्मय संबन्धी अनेक साहित्यों का सृजन भी किया जिनमें 'शतपथ ब्राह्मण की भूमिका', 'उपनिषदों की व्याख्या', योगभाष्य आदि विशेष पठनीय हैं। विज्ञान संबन्धी अनेक पुस्तकें स्वामी जी ने लिखी हैं जो विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में तथा शोधार्थियों के पाथेय बने हुए हैं। विश्वविद्यालयों में विज्ञान की शिक्षा हेतु ऊँचे स्तर के ग्रन्थ अंग्रेजी में अधिकतर ब्रिटिश विज्ञान विशारदों द्वारा लिखित ही उपलब्ध होते थे। डॉ॰ सत्यप्रकाश, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में अध्यापक होने के कारण भारतीय विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को भली-भाँति अनुभव करते थे। अतः उन्होंने इसे दृष्टि में रखते हुए अंग्रेजी में विज्ञान से संबद्ध कई उपयोगी ग्रन्थ लिखे जो इस दिशा में उत्कृष्ट उदाहरण उपस्थित करते हैं। भारत ने प्राचीन काल में विज्ञान की विविध विधाओं में अन्वेषण कर विस्मयकारी प्रगति प्राप्त की थी। डॉ॰ सत्यप्रकाश ने समर्पित भाव से अथक परिश्रम कर तत्कालीन साहित्य को नवजीवन दे पूर्णरूपेण प्रमाणित कर दिया कि यह देश विज्ञान के क्षेत्र में अन्य देशों की अपेक्षा सर्वाधिक अग्रणी एवं सर्वोपरि है। विज्ञान' नामक प्रसिद्ध हिन्दी पत्रिका ने दिसम्बर १९९७ का अंक 'डॉ सत्यप्रकाश विशेषांक' के रूप में निकाला था। कृतियाँ प्राचीन भारत में रसायन का विकासप्रचीन भारत में रसायन का विकास http://books.google.co.in/books?id=7ONgygAACAAJ सत्यप्रकाश सरस्वती पुस्तकायन 1995 18 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140418220648/http://books.google.co.in/books?id=7ONgygAACAAJ 18 अप्रैल 2014 live ऋग्वेद संहिता (तेरह भागों में) वैज्ञानिक परिव्राजकhttp://books.google.co.in/books?id=L_Y5U_yX7mgC हिन्दी: विविध व्यवहारों की भाषा वाणी प्रकाशन 1994 सुवास कुमार 8170553342 18 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140419011507/http://books.google.co.in/books?id=L_Y5U_yX7mgC 19 अप्रैल 2014 live प्राचीन भारत के वैज्ञानिक कर्णधारhttp://books.google.co.in/books?id=1mYAw7OIUkEC प्राचीन भारत के वैज्ञानिक कर्णधार सुबोध पोकेट बुक्स सत्यप्रकाश सरस्वती 8185134057 18 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140418220823/http://books.google.co.in/books?id=1mYAw7OIUkEC 18 अप्रैल 2014 live आर्यसमाज का मौलिक आधार A critical study of philosophy of Swami Dayananda Geometry in Ancient India Geometry in Ancient India वैज्ञानिक विकास की भारतीय परम्परा (१९५४) सम्पादन सम्मेलन पत्रिका विज्ञान (हिन्दी पत्रिका) सन्दर्भ इन्हें भी देखें विज्ञान परिषद् प्रयाग विज्ञान (हिन्दी पत्रिका) हिंदू रसायन का इतिहास -- आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय का रसशास्त्र के इतिहास सम्बन्धी प्रसिद्ध ग्रन्थ बाहरी कड़ियाँ प्राचीन भारत में रसायन का विकास (लेखक - डॉ० सत्यप्रकाश सरस्वती) प्राचीन भारत के वैज्ञानिक कर्णधार (गूगल पुस्तक ; लेखक स्वामी सत्यप्रकाश सरस्वती) प्राचीन भारत में रसायन का विकास वैज्ञानिक विकास की भारतीय परम्परा (डॉ सत्यप्रकाश) अथर्व वेद, प्रथम काण्ड श्रेणी:आर्य समाज श्रेणी:हिन्दीसेवी श्रेणी:भारतीय वैज्ञानिक श्रेणी:1905 में जन्मे लोग श्रेणी:१९९५ में निधन श्रेणी:इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र