Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चांग छुन् किउ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|किउ छुजी का १५०३ ई में निर्मित चित्र किउ छुजी या चांग छुन् किउ (1148 – 1227) ताओ धर्म के अनुयायी संत थे जिनका जन्म सन् ११४८ में शांतुंग में हुआ था। मंगोल साम्राज्य के प्रतिष्ठाता चिंगेज खाँ ने सन् १२१९ में उन्हें बड़े आदरपूर्वक आमंत्रित किया। १५ मई सन् १२१९ का लिखा हुआ चिंगेज़ खाँ का वह पत्र अभी तक सुरक्षित है। पत्र पाकर सन् १२१९ में चांग शांतुंग से पीकिंग के लिये रवाना हुए। अनेक पर्वतशृंखलाएँ और नदी नाले लाँघकर वे हिंदुकुश पहुँचे, जहाँ चिंगेज खाँ ने अपनी सेना के साथ पड़ाव डाल रखा था। सन् १२२४ में वे अपनी यात्रा से लौटे। चांग के शिष्यों और साथियों ने इस साहसिक यात्रा का मनोरंजक वर्णन किया है। चिंगेज खाँ ने ताओ मठ बनाने के लिये कुछ भूमि चांग को दान दी थी। श्रेणी:चीनी सन्त